सन्नी से नहीं पूनम से मुकाबला कर रही हैं वीना मलिक
आप सोच रहे होंगे कि हम क्या कह रहे हैं तो सुनिये बात ही ऐसी है कि हमें वीना मलिक के लिए यह कहना ही पड़ रहा है। दरअसल कुछ दिन पहले वीना मलिक ने जोर-शोर से कहा था कि वह कोई पोर्न स्टार नहीं है जो कि हर समय पर्दे पर कपड़े उतारने को तैयर रहें, वह बोल्डनेस कहानी के हिसाब से दिखाती हैं। उनका इशारा सन्नी लियोन की ओर था लेकिन उस समय तो उनकी बात का मतलब किसी को समझ में नहीं आया लेकिन अब स्थिति कुछ हद तक साफ हुई है कि वीना का मुकाबला सन्नी से नहीं बल्कि बिकनी गर्ल पूनम पांडे से है।
हाल ही में वीना की आने वाली फिल्म 'सुपरमॉडल' का पहला पोस्टर लांच हुआ है।जिसे देखकर सभी हतप्रभ रह गये। पोस्टर में वीना न्यूड है और फिल्म का नेमप्लेट पकड़े वैसे ही खड़ी है जैसे कि पूनम पांडे अपनी आने वाली फिल्म नशा के पोस्टर में खड़ी हैं। दोनों ही तारिकायें अपने-अपने पोस्टरों में नग्न हालत में हैं। यकीन नहीं होता तो आप नीचे की स्लाइड पर क्लिक कीजिये आपको यकीन आ जायेगा।
फिलहाल वीना ने अपनी ओर से अभी सुपरमॉडल पोस्टर पर कोई जवाब नहीं दिया है लेकिन इतना तय है कि वीना अपने आप को भारतीय हॉट नवोदित तारिकाओं से कम नहीं समझ रही हैं। गौरतलब है कि फिल्म 'सुपरमॉडल' में हीरो वीना के एक्स प्रेमी अश्मित पटेल हैं जिन्हें वीना आजकल पहचानती भी नहीं हैं। फिल्म के निर्देशक नवीन बत्रा हैं।
आईये आपको दिखाते हैं नशा के पूनम की याद दिलाती वीना मलिक को सुपरमॉडल के पोस्टर में..


Click it and Unblock the Notifications











