..................... Adult Star Sunny Leone proud to be most searched personality online | सेक्स बम हूं इसलिए तो खोजा मुझे: सन्नी लियोन - Hindi Filmibeat

सेक्स बम हूं इसलिए तो खोजा मुझे: सन्नी लियोन

इन दिनों सन्नी लियोन की पांचो अंगुली घी में और सिर कढाई में वाली स्थिति है। जहां गूगल और याहू दोनों सर्च इंजन लिस्ट में सन्नी लियोन टॉप पोजिशन पर हैं वहीं दूसरी ओर उनके पास पांच-पांच करोड़ की तीन फिल्में हैं। अपनी सफलता पर इतराते हुए सन्नी ने कहा कि मैं खुद के लिए ही काफी लकी हूं आखिर मेरे अंदर सेक्स अपील है, तभी तो लोग मुझे खोज रहे हैं। आखिर दो जगह कोई यूं ही तो टॉप नहीं कर जाता है।

मालूम हो कि गूगल और याहू दोनों ने अपनी सर्च लिस्ट में सन्नी लियोन को टॉप पोजिशन पर रखा है और कहा है कि साल 2012 में भारतीयों ने सबसे ज्यादा सन्नी लियोन को ही खोजा है। याहू ने तो सन्नी और अरविंद केजरीवाल को समान पोजिशन दी है।

सन्नी की खोज करने वालों में भारतीयों की तादाद सबसे ज्यादा है जो यह साबित करता है कि सन्नी को लोग भारत में पसंद करते हैं। फिलहाल सन्नी एकता कपूर की फिल्म रागिनी एमएमएस पार्ट 2 में काम कर रही हैं।

मालूम हो कि भारतीय मूल की पोर्न स्टार सन्नी लियोन ने बिग बॉस सीजन 5 के जरिये इंडिया में और पूजा भट्ट की फिल्म जिस्म 2 के जरिये बॉलीवुड में कदम रखा है। अपनी बढ़ती डिमांड के ही कारण सन्नी लियोन ने अपना रेट बढ़ा दिया था।

इंटरनेट पर सबसे ज्यादा सर्च किये जाने के कारण कुछ दिन पहले सन्नी नाम का वायरस नेट पर घूम रहा था जिसने बहुतों की संख्या में लोगों के लैपटाप औऱ कंप्यूटर को बर्बाद किया था। हिंदुस्तानियों ने क्यों खोजा पोर्न स्टार सन्नी को?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X