हिंदुस्तानियों ने क्यों खोजा पोर्न स्टार सन्नी को?
बुधवार को सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल ने सर्चिंग लिस्ट जारी की जिसमें एक हैरत अंगेज बात सामने आयी कि सबसे ज्यादा भारतीयों ने पोर्न स्टार सन्नी लियोन को खोजा है साल 2012 में। सर्चिंग लिस्ट में सन्नी लियोन नंबर1 है। सर्चिंग रिजल्ट यह बताता है कि भारत में लोगों के पोर्न स्टार और पोर्न को लेकर ज्यादा जिज्ञासाएं हैं तभी तो वो लोग इंटरनेट पर सबसे ज्यादा सन्नी को खोज रहे हैं वरना सन्नी से ज्यादा सुंदर और सेक्सी सितारे भारत में मौजूद है।
यह बात उन लोगों का समर्थन करती हैं जो कहते आ रहे हैं कि भारत में लोग सेक्स के प्रति जरूरत से ज्यादा उत्सुक रहते हैं लेकिन वो खुले-आम इस बारे में बात करने पर हिचकिचाते हैं। उन्हें लोगों के सामने बात करने में शर्म आती है इसलिए वो इस मु्द्दे पर चोरी-छुप्पे बात करते हैं। इस बारे में बात करने के लिए वो इंटरनेट और मोबाइल का सहारा लेते हैं। अक्सर इस तरह की बातें पूनम पांडे और शर्लिन चोपड़ा जैसे लोग करते रहते हैं जो आये दिन ट्विटर और फेसबुक पर नग्न होते रहते हैं।
अभी कुछ दिन पहले भारतीयों की इसी हरकत की वजह से अभिनेता अभय देओल ने कहा था कि भारत को एक से ज्यादा सन्नी लियोन की जरूरत है। यहां के लोगों की पूर्ति एक सन्नी लियोन से नहीं होगी।
मालूम हो कि भारतीय मूल की पोर्न स्टार सन्नी लियोन ने बिग बॉस सीजन 5 के जरिये इंडिया में और पूजा भट्ट की फिल्म जिस्म2 के जरिये बॉलीवुड में कदम रखा है। अपनी बढ़ती डिमांड के ही कारण सन्नी लियोन ने अपना रेट बढ़ा दिया था। वैसे आपको बता दें कि इंटरनेट पर सबसे ज्यादा सर्च किये जाने के कारण सन्नी नाम का वायरस नेट पर घूम रहा था जिसने बहुतों की संख्या में लोगों के लैपटाप औऱ कंप्यूटर को बर्बाद किया था।
Must Watch: देखें गूगल की सर्चिंग लिस्ट में कौन-कौन हैं?


Click it and Unblock the Notifications












