सन्नी की लोकप्रियता पब्लिसिटी स्टंट हैं
बॉलीवुड में जिस्म 2 फिल्म से पर्दे पर नजर आने वाली अभिनेत्री सन्नी लियोन पिछले काफी दिनों से चर्चा में हैं। कभी उन्हें गूगल और याहू सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली हस्ती बताते हैं तो कभी उन्हें कहा जाता है कि वो इंटरनेट की दुनिया की सबसे मशहूर हस्ती हैं तो कभी उनकी लोकप्रियता के ही कारण उनके नाम का वायरस इंटरनेट पर सक्रिय हो जाता है।
जैसे भी करके उन्हें हमेशा सुर्खियों में रखा जा रहा है। जबकि देखा जाये को सन्नी लियोन को आज भी भारत के कम ही लोग जानते हैं। जो इंटरनेट पर सक्रिय हैं उन्हीं को पता है कि सन्नी लियोन कौन हैं और कहां से आयी हैं?
फिल्मी पंडितों की माने तो यह सब सन्नी को लोकप्रिय बनाने के लिए किया जा रहा पब्लिसिटी स्टंट है ताकि उनकी आने वाली फिल्म रागिनी एमएमएस2 का हाल पूजा भट्ट की फिल्म जिस्म 2 जैसा ना हो। फिल्म को हिट कराने के लिए सन्नी लियोन को लोकप्रिय किया जा रहा है ताकि उनके प्रति लोगों की उत्सुकता और जिज्ञासाएं दोनों ही बराबर रहें।इसलिए तो मैडम सन्नी मंदिर जा रही हैं तो कभी कह रही हैं कि वो फैमिली फिल्में करना चाहती हैं। लेकिन बावजूद इसके वो बाथरूम में हॉट फोटोशूट कराती हैं जो कि साफ है कि वो अपनी पोर्ने इमेज को अपने देसी अंदाज में भूनाना चाहती हैं इसलिए न्यूज में बने रहने के लिए वो कुछ भी करने को तैयार हैं। देखते हैं उनका यह हथकंडा उनकी आने वाली फिल्म रागिनीएमएमएस2 के कितना काम आता है जिसका निर्माण एकता कपूर कर रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications
