Exclusive: बिना जिस्म के एक्शन, हजम नहीं हुआ'
पोर्न स्टार सन्नी लियोन को लेकर अभी से ही भारत में दो गुट बन गये हैं।कोई उनकी एक नजर पाने को बेकरार रहता है तो किसी को वो फूटी आंख नहीं भाती है। ऐसे ही कुछ लोगों से वनइंडिया ने बात की तो उनका बयान एकदम से हैरान करने लायक था।
दिल्ली के रितेश अग्रवाल ने कहा कि मैंने अभी थोड़ी देर पहले पढ़ा कि फिल्म निर्देशक देवांग ढोलकिया ने कहा है कि वो सन्नी लियोन को लेकर एक्शन मूवी बना रहे हैं जिसमें वो एक्सपोज नहीं करेंगी जिसे हजम कर पाना मुश्किल ही नहीं नामुमकीन है।
अब आप ही बताइये कि जब देवांग ढोलकिया को एक्टिंग ही करवानी थी तो वो सन्नी को लेकर फिल्म क्यों बना रहे हैं। एक से एक अभिनेत्रियां तो बॉलीवुड में मौजूद हैं। उन्हें क्यों नहीं लिया देवांग ढोलकिया ने।
मालूम हो कि मशहूर निर्माता-निर्देशक देवांग ढोलकिया का ने कहा है कि सन्नी लियोन को लोग भले ही एक वयस्क कलाकार कहते हों लेकिन वो एक खूबसूरत और संपूर्ण अभिनेत्री हैं। वो अप्रैल में सन्नी के साथ एक एक्शन फिल्म करने जा रहे हैं। फिल्म का नाम है 'टीना और लोलो।
ढोलकिया ने दावा किया है कि इस फिल्म के बाद लोग सन्नी को अच्छी अभिनेत्री कहने लगेंगे। वो केवल बदन दिखाऊ अभिनेत्री नहीं बल्कि एक सुंदर अदाकारा हैं। मुझे पूरा यकीन है कि मेरी फिल्म 'टीना और लोलो उनकी इमेज को बदलने में जरूर कामयाब होगी।


Click it and Unblock the Notifications
