REALLY: सनी लियोन को मिला अक्षय कुमार और रणबीर का साथ!
[बॉलीवुड न्यूज] कुछ एक फिल्मों के साथ साथ सनी लियोन धीरे धीरे बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी पैठ जमा रही हैं। इस साल सनी की अब तक दो फिल्में रिलीज हो चुकी हैं, 'एक पहेली लीला' और 'कुछ कुछ लोचा है'। बता दें, जल्द ही सनी तीसरी फिल्म में भी नजर आने वाली हैं और वह भी किसी और नहीं बल्कि अक्षय कुमार के साथ।
जी हां, 'सिंह इज ब्लिंग' में सनी लियोन कैमियो करती दिखेंगी। वहीं, खबरों की मानें तो करण जौहर ने भी अपनी फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' के लिए सनी लियोन को साइन किया है। यानि की अक्षय कुमार के बाद रणबीर कपूर के साथ भी सनी कैमियो निभातीं नजर आएंगी।
इस बारे में सनी कहती हैं कि यह सपना सच होने जैसा है कि उन्हें बॉलीवुड के ए-लिस्ट एक्टर्स- डाइरेक्टर्स के साथ काम करने का मौका मिल रहा है।
यहां जानें सनी लियोन की आगामी फिल्में-
sunny leone akshay kumar ranbir kapoor ae dil hai mushkil karan johar सनी लियोन अक्षय कुमार रणबीर कपूर ऐ दिल है मुश्किल करण जौहर


Click it and Unblock the Notifications



