सन्नी की 'लीला'..क्लियोपेट्रा बन तरसायेंगी भी और डरायेंगी भी

जहां देखो..वहीं सन्नी लियोन के चर्चे हैं.. मादक हुस्न की मल्लिका के सितारे इन दिनों बुलंदी पर ही हैं। इस समय फिल्मों में उनकी जबरदस्त मांग है जिसे देखते हुए सन्नी लियोन ने कुछ अच्छे प्रोजेक्ट साइन कर लिए हैं। जिसमें भूषण पटेल की फिल्म 'लीला' भी है। जिसका पोस्टर ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने रिलीज किया है।

पोस्टर देखकर हर कोई हैरान रह गया और उसकी आंखें फटी की फटी की रह गयीं क्योंकि पोस्टर में सन्नी लियोन राजकुमार बनीं दिखायी दे रही हैं जो कि बेहद की सेक्सी कपड़े और कामुक अंदाज में सिंहासन पर बैठी हुई हैं। पोस्टर में वो अभूतपूर्व रूप से खूबसूरत नजर आ रही हैं, जिसे देखकर लोगों ने उनकी तुलना विश्व की सबसे हसीन रानी क्लियोपेट्रा से कर दी है। मालूम हो कि इतिहास के पन्नों में क्लियोपेट्रा की गिनती सबसे खूबसूरत रानी के लिए होती है लेकिन वो जितनी तन से सुंदर थी उतनी ही ज्यादा उसका मन बदसूरत था। वो ईजिप्ट की रानी थी।

फिलहाल सन्नी की फिल्म 'लीला' की कहानी के बारे में कुछ खुलासा नहीं हुआ है। फिल्म के निर्माता भूषण पटेल, अहमद और सायरा खान हैं जबकि फिल्म को लिखा और निर्देशित किया है गायिका सुनिधि चौहान के पूर्व पति बॉबी खान ने। कहा जा रहा है कि सन्नी की यह अब तक की सबसे दमदार रोल वाली फिल्म होगी जिसमें वो हुस्न के सहारे नहीं बल्कि अभिनय के जरिये रंग बिखेरेगी। फिल्म में नौ गाने भी हैं जिसमें सन्नी अपने ग्लैमर का तड़का लगायेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X