सन्नी की वजह से 'हेट स्टोरी 2' को देखने के लिए पगलाए लोग

इस बारे में लोगों की प्रतिक्रियाएं जानने के लिए वनइंडिया ने कुछ लोगों से खास बातें की तो लोगों का उत्तर काफी लाजवाब भरा आया। बैंगलोर में आईटी कंपनी में काम करने वाले आशीष भार्गव ने वनइंडिया से कहा कि वो तो सन्नी के फैंस हैं, उन्हें पता है कि सन्नी जब भी कुछ करती हैं तो वो कमाल ही होता है इसलिए हमें पूरी उम्मीद है कि सन्नी के आयटम नंबर लैला तूझे...और बेबी डॉल सांग के बाद उनका पिंक लिप्स भी कमाल का ही होगा। सच बताऊं तो अभी तक फिल्म 'हेट स्टोरी 2' में मेरी कोई रूचि नहीं थी लेकिन सन्नी के आने से अब फिल्म के बारे में मेरा इंटरेस्ट जाग गया है।
तो सुना आपने कि किस तरह से लोग सन्नी के आयटम नंबर की प्रतिक्षा कर रहे हैं। उम्मीद करते हैं कि सन्नी लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेंगी। गौरतलब है कि फिल्म 'हेट स्टोरी 2'टीवी अभिनेता जय भानूशाली और सुरवीन चावला लीड रोल में हैं। 'हेट स्टोरी 2' वर्ष 2012 की फिल्म 'हेट स्टोरी' का सीक्वल है, जिसमें मुख्य भूमिका में पाउली डाम थीं। फिल्म के ट्रेलर को काफी अच्छा रिस्पांस पहले ही मिल गया है, ऐसे में सन्नी के आयटम नंबर की वजह से लोगों की इस फिल्म के प्रति काफी दिलचस्पी बढ़ा दी है। टी-सीरीज द्वारा निर्मित और विशाल पांडया निर्देशित 'हेट स्टोरी 2' 18 जुलाई को रिलीज होनी है।
<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/1JY8rA7fVnU?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>


Click it and Unblock the Notifications