रागिनी एमएमस 2 के लिए पूरी तरह तैयार सन्नी
सन्नी लियोन के दिमाग में इस समय केवल एमएमस की बातें चल रही हैं कारण है उनका ऱागिनी एमएमस 2 के लिए काम करना। अपनी फिल्म को पूरी तरह से यादगार बनाने में सन्नी जुटी हुई हैं। सन्नी की पूरी कोशिश है कि फिल्म उनकी वजह से हिट हों लोग उन्हें अच्छी कलाकार मानने लग जाये जिसके कारण वो रात-दिन अपने घर में भी रिहर्सल कर रही है। आपको बता दें कि फिल्म जिस्म 2 की तरह इस बार रागिनी एमएमएस 2 में उनकी आवाज की डबिंग नहीं होगी।
आपको बता दें कि पिछले दिनों खबर आयी थीं कि पोर्न स्टार सन्नी लियोन फिल्म की वर्कशॉप में घबरा गयी थीं। पोर्न की दुनिया की बेहद खूबसूरत और बड़ी कलाकार पहली बार किसी फिल्म की वर्कशॉप में शामिल हुई थीं इसलिए उन्हें थोड़ी सी हिचकिचाहट और नर्वसनेस हो रही थी। 'रागिनी एमएमएस 2' का निर्देशन भूषण पटेल कर रहे हैं।
फिल्म के बारे में एकता कपूर ने कहा है कि कहानी एक स्स्पेंस थ्रिलर है इसलिए कहानी के बारे में कुछ भी बताया नहीं जा सकता है। सन्नी लियोन काफी सुंदर और सेक्सी है। साथ ही वो मेहनती भी हैं, उम्मीद करती हूं कि फिल्म में लोग उन्हें काफी पसंद करेंगे। फिल्म साल के मध्य में रिलीज होगी। वैसे कहा जा रहा है फिल्म सुपरनैचुरल पॉवर पर आधारित है।

Click it and Unblock the Notifications
