हायो रब्बा.. कहां सेक्सी सन्नी और कहां थुलथुल राम. कैसे जमेगी जोड़ी?
उन्हें लग रहा था कि शायद अली का दिमाग खराब हो गया है इसलिए इस तरह स्टारों को कास्ट किया है लेकिन जब फिल्म रिलीज हुई तो लोगों को समझ में आया कि नहीं अली सही थे और कहानी के हिसाब से आलिया-रणदीप का चुनाव सही था।
ठीक उसी तरह से इस बार भी लोगों को चौंकाने वाला सच पता चला है और वो है आने वाली फिल्म पटेल रैप के बारे में जिसमें कि लीड रोल प्ले कर रहे हैं टीवी की दुनिया के सबसे हॉट हीरो में से एक राम कपूर लेकिन उनके अपोजिट साइन हुई हैं बॉलीवुड की हॉटेस्ट बेबीडॉल सन्नी लियोन।
राम कपूर ने खुद कहा कि लोगों को जब पता चला कि मैं, सन्नी के साथ काम करने जा रहा हूं तो सभी लोग हैरान रह गये। सबको लग रहा है कि कहां एकदम पटाका टाइप सेक्सी सन्नी लियोन और कहां मैं कद्दू जैसा एकदम मोटा राम कपूर।
लेकिन सच यही है कि मैं सन्नी के साथ फिल्म पटेल रैप में काम कर रहा हूं। फिल्म में सन्नी लियोन का दीवाना बना हूं और मलेशिया में रहता हूं।
राम ने कहा कि इसके आगे मैं फिल्म के बारे में और कुछ नहीं कह सकता हूं लेकिन इतना कहता है कि यह एक कॉमेडी मूवी है जिसे देखकर लोग पेट पकड़कर हंसने को मजबूर हो जायेंगे।


Click it and Unblock the Notifications
