सन्नी के कामुक हुस्न ने छीनी सेक्सी शर्लिन से मेजबानी

लीजिये दोस्तों वो दिन आ ही गया जब औपचारिक तौर पर एनाउंसमेंट कर दी गयी कि एमटीवी के रिएलिटी शो 'स्पिलिट्सविला' की होस्ट सेक्सी शर्लिन नहीं बल्कि कामुक सन्नी लियोन ही होंगी। इसके लिए बुधवार को मुंबई में एक प्रेसवार्ता रखी गयी थी। जिसमें सन्नी लियोन एक परी के अवतार में लोगों के सामने आयीं। लाल रंग की परी की ड्रेस में सन्नी लियोन इतनी खूबसूरत लग रही थीं कि उसे शब्दों में बयां कर पाना बहुत मुश्किल है।

अपने इस शो को लेकर सन्नी बहुत ज्यादा उत्साहित हैं। सन्नी से पहले इस शो की मेजबान शर्लिन चोपड़ा थीं लेकिन अब शो को होस्ट सन्नी लियोन करेंगी। इसके पीछे काऱण सन्नी लियोन की हालिया रिलीज मूवी 'रागिनी एमएमएस 2' की सफलता है।

इससे पहले सन्नी लियोन ने कहा था कि "अभी हाल ही में मैंने एमटीवी के लिए एक शो में काम किया था और ऐसे रचनात्मक लोगों के समूह के साथ काम करके मुझे बेहद अच्छा लगा। जब 'एमटीवी स्प्ल्ट्सिविला' की मेजबानी का प्रस्ताव मुझे मिला मैंने तुरंत हां कर दी।" '

स्प्लिट्सविला' के सातवें संस्करण में युवा लड़के-लड़कियों के बीच राजा और रानी का ताज जीतने के लिए प्रतिस्पर्धा होगी, जिसमें कई रोमांचक और खतरनाक पड़ाव भी होंगे। मालूम हो कि सन्नी ने टीवी रियलिटी शो बिग बॉस से ही आगाज किया था। उसके बाद वो छोटे पर्दे के साथ साथ फिल्मों में भी अपने लिए जगह बनाने में कामयाब रहीं हैं। 'बिग बॉस' के बाद उन्होंने 2012 में फिल्म 'जिस्म 2' में काम किया और उसके बाद 'जैकपॉट' और 'रागिनी एमएमएस 2' में दिखाई दीं। उन्होंने फिल्म 'शूटआउट एट वडाला' में एक आइटम नम्बर भी किया था।

आगे की खबर स्लाइडों में...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X