कैटरीना की 'बूम' की तरह अश्लील नहीं होगी सन्नी की 'जैकपॉट'
निर्माता-निर्देशक कैजाद गुस्ताद इन दिनों पोर्न स्टार सन्नी लियोन को लेकर काफी चर्चा में हैं। फिल्म के लिए अभी से कैजाद ने सन्नी के कसीदे पढ़ने शुरू कर दिये हैं। सन्नी की बेहद तारीफ करते करते कैजाद थक नहीं रहे हैं। पूरे दस साल बाद फिल्म निर्देशन में वापसी कर रहे कैजाद ने आज से साल 2003 में कैटरीना कैफ को लेकर बूम फिल्म बनायी थी। मल्टीस्टार फिल्म में जमकर अश्लीलता परोसी गयी था।
हिंदी सिनेमा में पहली बार कदम रख रही कैटरीना ने कैजाद के हिसाब से ही फिल्म में काम किया था और जमकर अंगप्रदर्शन किया था। फिल्म में कैटरीना और खलनायक गुलशन ग्रोवर का एक लिपलॉक सीन था जिसकी जमकर आलोचना हुई थी और यही सब बहुत बड़ा कारण था फिल्म के ना चलने का।
और तो और इस फिल्म ने कैजाद को इतना नुकसान पहुंचाया था कि उन्होंने निर्देशन से ही तौबा कर ली थी। इस दर्द से उबरने के लिए कैजाद को पूरे दस साल लग गये। इतने लंबे टाइम बाद भी उन्होंने पोर्न स्टार सन्नी लियोन को लेकर फिल्म बना रहे हैं जिसमें उनका दावा है कि फिल्म बिल्कुल अश्लील नहीं होगी। फिल्म हॉट है लेकिन वल्गर नहीं।फिल्म में खुद सन्नी ने अपनी तय सीमा तक ही एक्सपोज किया है इसलिए कैजाद ने कहा कि लोग यह सोचकर ना आये कि उनकी फिल्म में पोर्न का मसाला होगा।
लेकिन सोचने वाली बात यह है कि जो कैजाद नईनवेली कैटरीना कैफ से एक्सपोज और इंटिमेट सींस करवा सकते हैं वो भला पोर्न स्टार के साथ साफ-सुथरी फिल्म बनायेंगे, यह बात कुछ हजम नहीं हुई।
गौरतलब है कि फिल्म में सन्नी लियोन के अलावा सन्नी के पति डेनियल वीबर, नसीरूद्दीन शाह और सचिन जोशी दिखायी पड़ने वाले हैं। फिल्म की शूटिंग गोवा में हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications












