..................... 'Boom' director would like to team up with Katrina, again - Hindi Filmibeat

एडल्ट 'सन्नी' के नहीं 'कैटरीना' के दीवाने कैजाद

आज भी निर्देशक कैजाद गुस्ताद कैटरीना कैफ से प्रभावित हैं और उनके साथ फिल्म बनाना चाहते हैं। आज कैटरीना बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में शामिल हैं लेकिन कभी यही कैटरीना हिंदी ना बोल पाने की वजह से बॉलीवुड की असफल अभिनेत्रियों में गिनी जाती थीं। कैजाद की ही फिल्म बूम से साल 2003 में कैटरीना ने अपना फिल्मी सफर शुरू किया था।

इस फिल्म में अमिताभ बच्चन भी थे तो वहीं कैटरीना ने फिल्म में जमकर अंगप्रदर्शन किया था। फिल्म में कैटरीना ने गुलशन ग्रोवर संग लिपलॉक सीन दिया था जो उस समय काफी विवादों में भी रहा था। फिल्म ने बॉक्सऑफिस पर पानी तक नहीं मांगा था। हालांकि इसके बाद की फिल्मों में मसलन 'नमस्ते लंदन', 'वेलकम', 'सिंग इज किंग', 'राजनीति', 'न्यूयार्क' और 'जब तक है जान' जैसी फिल्में करके कैटरीना ने साबित किया कि वह केवल सेक्सी गुड़िया नहीं हैं। लेकिन कैटरीना ने अपने दस साल के करियर में फिर से कैजाद संग काम नहीं किया।

लेकिन कैजाद ने कहा कि आज कैटरीना बहुत बड़ी कलाकार बन गई हैं और फिल्मोद्योग में नंबर 1 पर हैं। यह अच्छा है। यह बताता है कि कड़ी मेहनत और धैर्य के साथ आप सही मुकाम पा सकते हैं।"

इन दिनों कैजाद गुस्ताद सन्नी लियोन के साथ जैकपॉट बना रहे हैं। फिल्म में सन्नी लियोन के साथ उनके पतिन डेनियल वीबर, नासिरूद्दीन शाह और सुशील जोशी हैं। फिल्म की शूटिंग गोवा में हो रही है।

आईये तस्वीरों संग करते हैं कुछ बातें...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X