सन्नी ने कहा ..नो आयटम सांग प्लीज..
सन्नी लियोन ने जब से बॉलीवुड की सरजमीं पर कदम रखा है तब से ही उनकी हर अदा न्यूज बन जा रही हैं. भले ही उनकी पहली फिल्म ने बॉक्सऑफिस पर पानी नहीं मांगा हो लेकिन उनकी डिमांड में कोई कमी नहीं। उन्हें लगातार काम मिल रहा है जिसके कारण सन्नी लियोन ने ऐलान किया है कि वो किसी भी फिल्म में आयटम नंबर नहीं करेंगी लेकिन गाहे-बेगाहे यह बात उठ ही जाती है कि सन्नी लियोन आयटम सांग के लिए इच्छुक हैं।
वैसे इस बात को हवा तब मिली थी जब 'गदर' वाले डायरेक्टर अनिल शर्मा ने उन्हें अपनी फिल्म 'सिंह साहब द ग्रेट' के आयटम नंबर के लिए साइन किया था लेकिन बाद में सन्नी ने उसे मना कर दिया। जिसके पीछे कारण अनिल शर्मा ने यह बताया कि सन्नी एक आयटम नंबर के लिए ज्यादा पैसे की डिमांड कर रही थीं लेकिन सन्नी ने कहा कि उन्हें आयटम सांग करना ही नहीं था इसलिए फिल्म छोड़ी। खैर अभी भी अनिल शर्मा अपनी फिल्म के लिए जबरदस्त आयटम गर्ल खोज रहे हैं।
वहीं दूसरी ओर सन्नी लियोन एकता कपूर की फिल्म 'रागिनी एमएमएस 2' में बिजी हैं। इस फिल्म के लिए वो कमर तोड़कर मेहनत कर रही हैं। साम, दाम, दंड, भेद के साथ जुटी सन्नी लियोन इस फिल्म के लिए हर वो काम कर रही है जो कि एक मैच्योर अभिनेत्री करती हैं।'रागिनी एमएमएस 2' के बाद सन्नी लियोन एक एक्शन फिल्म में काम करेगीं जो कि मई में शुरू होगी। इस एक्शन फिल्म का नाम है टीना और लोलो। इस फिल्म के निर्देशक देवांग ढोलकिया हैं जिनकी नजर में सन्नी एक संपूर्ण अभिनेत्री हैं।


Click it and Unblock the Notifications












