जिस्म नहीं अब एक्शन दिखायेंगी सन्नी लियोन
लगता है कि पोर्न स्टार सन्नी लियोन ने पूरी तैयारी कर ली है कि वो अब बॉलीवुड में जमकर रहेंगी तभी तो वो अब उन फिल्मों की ओर ध्यान दे रही हैं जिनसे वो मायानगरी में अपने पैर आसानी से जमा सके। खबर है कि सन्नी लियोन ने अपनी पहली एक्शन फिल्म साइन की है जिसका नाम है टीना और लोलो। इस फिल्म की जानकारी फिल्म के निर्देशक देवांग ढोलकिया ने मीडिया को दी।
सन्नी लियोन को एक परिपक्क अभिनेत्री बताने वाले ढोलकिया ने कहा कि उन्हें जिस तरह का कलाकार फिल्म के लिए चाहिए था वो सारे गुण सन्नी में मौजूद है।खबर है कि सन्नी लियोन के साथ ढोलकिया मई में फिल्म शूट करेंगे।
वैसे इन दिनों सन्नी लियोन एकता कपूर की फिल्म रागिनी एमएमएस 2 में बिजी है। इसलिए वो आज कल मंदिर में भी चक्कर लगा रही है। फिल्म के शूट के लिए सन्नी ने स्पेशल वर्कशॉप में भी हिस्सा लिया है। फिल्म के बारे में सन्नी ने पहले ही बताया है कि यह फिल्म पूरी तरह से उनकी है। इस बार वो अपने डॉयलाग के लिेए डबिंग का सहारा भी नहीं लेंगी। सन्नी ने दावा किया है कि रागिनी एमएमएस 2 जरूर हिट होगी, फिल्म के गाने औऱ स्टोरी काफी अच्छी है जो कि लोगों को खासी पसंद आयेगी।
खैर देखते हैं कि रागिनी की कहानी और टीना और लोलो के एक्शन में से सन्नी लोगों को किस रूप में भाती है। उनके जिस्म को लेकर बनी फिल्म जिस्म 2 तो लोगों को रास नहीं आयी हो सकता है कि एक्टिंग और एक्शन से वो लोगों को लुभा सके। हम तो बस सन्नी के लिए बेस्ट ऑफ लक बोल सकते हैं बाकी सन्नी की मेहनत और किस्मत उनके आगे के रास्ते तय करेंगे।

Click it and Unblock the Notifications
