..................... Sunny Leone is Mastermind of 'Jackpot' not Eye Candy said director Kaizad Gustad - Hindi Filmibeat

जैकपॉट में सन्नी को देखकर कैजाद को कैटरीना याद आयी

पोर्न स्टार सन्नी लियोन एक बेहद ही प्रभावशाली, सुंदर और बेहतरीन अभिनेत्री है, वह काम के प्रति काफी समर्पित है। उसके साथ काम करके अच्छा लगा क्योंकि वह हर एक चीज को बहुत ध्यान और गंभीरता से सुनती है। इसलिए मैं उसके साथ बार-बार काम करना चाहूंगा। यह कहना है कि 12 साल बाद फिल्म निर्देशन में वापसी कर रहे निर्देशक कैजाद गुस्ताद का।

जो कि सन्नी के साथ जैकपॉट नाम की फिल्म बना रहे हैं। सन्नी की तारीफ के लिए कैजाद ने उसी तरह के शब्दों का प्रयोग किया जिस तरह के लिए उन्होंने कभी कैटरीना कैफ के लिए किया था। मालूम हो कि कैजाद की ही फिल्म बूम से कैटरीना ने अपना बॉलीवुड का सफर शुरू किया था। हालांकि फिल्म तो चली नहीं लेकिन फिर भी कैटरीना की बॉलीवुड में एंट्री हो गयी थी और कैटरीना आज कहां पहुंच गयी हैं, इस बारे में किसी को बताने की जरूरत नहीं है।

कैजाद ने कहा कि आने वाली फिल्म 'जैकपॉट' में सन्नी लियोन की भूमिका महज एक आईकैंडी की नहीं है, बल्कि वह फिल्म में कहानी की मुख्य सूत्रधार हैं। मैंने उनको एक तेज दिमाग महिला के रूप में दिखाने की कोशिश की है। कैजाद की इस फिल्म में सन्नी लियोन के साथ उनके पति डेनियल वीबर, नसीरूद्दीन शाह और सचिन जोशी दिखायी पड़ने वाले हैं। फिल्म की शूटिंग गोवा में हो रही है। फिल्म से कैजाद औऱ सन्नी दोनों को खासी उम्मीदें हैं, देखते हैं कि वह पूरी होती है कि नहीं?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X