..................... Sunny Leone is excited about her next project 'Ragini MMS 2'| रागिनी MMS 2 पूरी तरह सन्नी की फिल्म - Hindi Filmibeat

रागिनी MMS 2 पूरी तरह सन्नी की फिल्म

पोर्न स्टार सन्नी लियोन के कहने ही क्या, चारों ओर उन्हीं के ही चर्चे हैं वजह है भारत में बढ़ती उनकी लोकप्रियता। हाल ही में खबर आयी है कि गूगल और याहू दोनों ही सर्च ईजंनों में सन्नी लियोन नंबर वन रही हैं वहीं इन दिनों सन्नी लियोन टीवी की महारानी और स्टार फिल्ममेकर एकता कपूर की फिल्म रागिनी MMS 2 कर रही हैं। सन्नी ने ट्विटर पर ट्विट किया है कि रागिनी MMS 2 पूरी तरह से उनकी फिल्म है। क्योंकि इस फिल्म में उनके जिस्म की ही तरह आवाज भी होगी। उनकी आवाज की डबिंग नहीं की जायेगी।

मालूम हो कि सन्नी की पहली फिल्म जिस्म 2 में सन्नी की आवाज की डबिंग की गयी थी। लेकिन सन्नी लियोन इस बार पूरी तरह से अपनी फिल्म को बनाने के लिए तैयार है। वैसे भी सन्नी लियोन इन दिनों बॉलीवुड के बड़े-बड़े दिग्गजों के साथ काम कर रही हैं। उनके पास बिग प्रोजेक्ट और बिग मनी वाली फिल्में हैं। अपनी लोकप्रियता से उत्साहित सन्नी लियोन ने खुद माना है कि उनके अंदर क्षमता है तभी तो लोग उन्हें खोजते हैं और उन्हें पसंद करते हैं। आखिर उनकी डिमांड बढ़ी ही इसलिए है क्योंकि वो बेहद ही हसीन, प्रतिभावान और सुंदर हैं।

फिल्म रागिनी MMS 2 अगले साल रिलीज होगी। जिसमें अभिनेता राज कुमार यादव और अभिनेत्री केनाज मोतीवाला ने काम किया था। सन्नी और एकता कपूर इंटरनेट के जरिये ही संपर्क में आये थे। बिग बॉस में सन्नी का काम एकता को काफी पसंद आया था इसलिए ही उन्होंने सन्नी को फिल्म के लिए एप्रोच किया था। और सन्नी ने हां कर दी थी। देखते हैं कि सन्नी की जिस्म 2 की तरह जिसमें रागिनी MMS 2 फ्लॉप होती है या एकता कपूर के रागिनी MMS पार्ट वन की तरह हिट।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X