Exclusive: सन्नी लियोन की लोकप्रियता भारत के लिए घातक

गूगल और याहू सर्च में एडल्ट स्टार सन्नी लियोन ने टॉप पोजिशन हासिल की है जिसे लेकर जहां सन्नी लियोन बेहद खुश हैं वहीं दूसरी ओर उनकी लोकप्रियता कुछ लोगों को पसंद हीं आ रही है। कुछ लोग तो सन्नी लियोन के विरोध में भी खड़े हो गये हैं। महिला जागृति शिविर, वाराणसी की अध्यक्ष की अरूणा बाजपेयी ने वन इंडिया से बात की और कहा कि सन्नी की लोकप्रियता साबित करने के लिए काफी है कि भारतीय किस तरह से सेक्स और पोर्न की तरफ आकर्षित हो रहे हैं।

सन्नी के भारत आने से भारत में पोर्न का बोलबाला हो गया है। आज लड़कियों के दिमाग में बात बैठने लगी है कि अगर जल्द से जल्द हिरोईन बनकर नाम, पैसा और शौहरत कमाना है तो पोर्न फिल्मों में काम कर लो जो देश के लिए बिल्कुल घातक है। इस बारे में तत्काल ही कोई बड़ा कदम उठाना होगा ताकि नवयुवक-नवयुवतियां भटकने से बच जाये और अश्लीलता पर रोक लग पाये।

आपको बता दें कि याहू ने अपनी सर्चिंग लिस्ट जारी की है जिसके मुताबिक मनोरंजक जगत में सन्नी को सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली हस्तियों में टॉप पर रही है तो वहीं राजनीतिक हस्तियों में अरविंद केजरीवाल टॉप पर रहे हैं। जितना लोगों ने याहू पर सन्नी को खोजा है उतना ही केजरीवाल को भी खोजा है।

इससे पहले गूगल की लिस्ट में भी भारतीयों ने भी सबसे ज्यादा सन्नी लियोन को खोजा था। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर राजेश खन्ना, तीसरे नंबर पर पूनम पांडे, चौथे नंबर आलिया भट्ट,पांचवे नंबर निर्मल बाबा, छठें नंबर पर शर्लिन चोपड़ा, सातवें नंबर पर यश चोपड़ा, आठवें नंबर पर सैफ अली खान, नवें नंबर पर डायना पैन्टी और दसवें नंबर पर महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख थे।

अपनी सफलता पर इतराते हुए सन्नी ने कहा कि मैं खुद के लिए ही काफी लकी हूं आखिर मेरे अंदर सेक्स अपील है, तभी तो लोग मुझे खोज रहे हैं। आखिर दो जगह कोई यूं ही तो टॉप नहीं कर जाता है।मालूम हो कि भारतीय मूल की पोर्न स्टार सन्नी लियोन ने बिग बॉस सीजन 5 के जरिये इंडिया में और पूजा भट्ट की फिल्म जिस्म 2 के जरिये बॉलीवुड में कदम रखा है। अपनी बढ़ती डिमांड के ही कारण सन्नी लियोन ने अपना रेट बढ़ा दिया है।

इंटरनेट पर सबसे ज्यादा सर्च किये जाने के कारण कुछ दिन पहले सन्नी नाम का वायरस नेट पर घूम रहा था जिसने बहुतों की संख्या में लोगों के लैपटाप औऱ कंप्यूटर को बर्बाद किया था

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X