Exclusve: सन्नी की चोट की वजह से हिट होगी टीना एंड लोलो

पोर्न स्टार सन्नी लियोन के बारे में खबर है कि वह फिल्म टीना एंड लोलो की शूटिंग करते वक्ट चोटिल हो गयीं जिसकी वजह से उनकी पसलियों में चोट आ गयीं। जिसके बाद से उनके शुभचिंतक थोड़ा सा परेशान हो गये हैं वहीं दूसरी ओर उनके चाहने वाले उनसे कह रहे हैं कि सन्नी मैडम अगर आप को चोट लगी है तो समझो आपकी फिल्म हिट है। क्योंकि बॉलीवुड में ऐसा मानना है कि जिस फिल्म को शूट करते वक्त हीरो-हिरोईन चोटिल होता है वह फिल्म हिट होती है।

चाहे फिल्म कुली के अमिताभ हो, अग्निपथ के रितिक रोशन या बॉस के अक्षय कुमार सभी चोटिल हुए और फिल्म सुपरहिट हो गयी। इसलिए हमें लगता है कि आपकी टीना एंड लोलो भी बॉक्सऑफिस पर कमाल करेगी इसलिए आप अपनी चोट को भी इंज्वाय कीजिये।

गौरतलब है कि सन्नी लियोन टीना एंड लोलो फिल्म की शूटिंग करते वक्त घायल हो गयी हैं। उनकी पसलियों में चोट आयी है जिसके लिए डॉक्टरों ने उन्हें थोड़े दिन बेडरेस्ट की सलाह दी है।

फिल्म के निर्देशक देवांग ढोलकिया ने मीडिया को जानकारी दी और कहा कि फिल्म में दो अभिनेत्रियां जैसे कि सन्नी और करिश्मा के बीच में ढिशूम-ढिशूम सीन फिल्माया जा रहा था तभी सन्नी को चोटिल हो गयीं, हालांकि सन्नी लियोन को ज्यादा चोट नहीं आयी इस बात के लिए हम ऊपर वाले के शुक्रगुजार हैं। सन्नी औऱ करिश्मा दोनों ही अपने स्टंट खुद कर रही हैं इसलिए सन्नी को चोट लग गयी। खैर सन्नी अब ठीक है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X