रेप मामले में कमाल के खिलाफ सन्नी पहुंची पुलिस स्टेशन

अपने रेप स्टेटमेंट को लेकर विवादों में आयीं सन्नी लियोन ने अब कानून का सहारा लिया है खबर आयी है कि वो अभिनेता कमाल खान के खिलाफ मुंबई के ब्रांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंची हैं। सन्नी लियोन ने कमाल खान के खिलाफ रिपोर्ट लिखवायी है कि उन्होंने उनके नाम को खराब करने को कोशिश की है। कमाल खान ने उन्हें बदनाम करने के लिए उनके नाम पर ट्विट किया है। सन्नी लियोन ने कहा है कि कमाल खान को उनके किये की सजा जरूर मिलनी चाहिए क्योंकि वो सन्नी का नाम खराब करने में लगे हुए हैं।

आपको बता दें कि पिछले दिनों खबर आयी थी कि पोर्न स्टार सन्नी लियोन ने ट्विटर पर लिखा है कि 'रेप अपराध नहीं बल्कि एक सरप्राइज सेक्स है'। जिसको लेकर हंगामा मचना स्वाभाविक था। हालांकि सन्नी लियोन ने इस ट्विट का खंडन किया था और कहा था कि उन्होंने इस तरह का कोई ट्विट नहीं किया है।

यह कमाल खान का किया धरा है, जिन्होंने अपने ट्विटर वॉल पर मेरे नाम का हवाला देकर लिखा था कि सन्नी लियोन मानती हैं कि 'रेप अपराध नहीं बल्कि एक सरप्राइज सेक्स है सन्नी ने अपने फॉलोअर्स से कहा था कि वो यह फर्जी ट्विट तुरंत डिलीट करें अन्यथा वो सबको ब्लॉक कर देंगी।

आपको बता दें कि सन्नी के इस ट्विट के बाद कमाल खान ने तुरंत ट्विटर पर लिखा था कि अगर कोई 'शर्लिन चोपड़ा और सन्नी लियोन का रेप कर देता है तो ऐसे में आप किसको दोष दोगे लड़के को या इन कामुक बलाओं का'। फिलहाल कमाल बनाम सन्नी की यह ट्विटर जंग तो अब और बढ़ती ही जा रही है। देखते हैं पुलिस इस मामले क्या कदम उठाती है?

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X