सन्नी लियोन: सुंदरता और मादकता का संगम
भले ही सन्नी लियोन के लेकर दस तरह की बातें सामने आ रही हों लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि सन्नी लियोन निहायत ही खूबसूरत और हसीन है जिसे ऊपरवाले ने फुरसत में गढ़ा है। यह कहना है वनइंडिया के पाठकों का। जिनका कहना है कि अगर सन्नी लियोन में कुछ बात नही होती तो आप ही बताइये कि वो गूगल और याहू दोनों ही सर्च इंजनों में टॉप पर होती।
फालतू लोग सन्नी को अश्लील कह रहे हैं उनसे ज्यादा तो अश्लील यहां की अभिनेत्रियां हैं जिनकी फिल्में लोग घरों में अपने परिवार के साथ देख नहीं सकते हैं। मल्लिका, शर्लिन और पूनम तो इस मामले में अव्वल ही है। गनीमत है कि सन्नी खुलेआम अपने आपको पोर्न स्टार कहती हैं। बॉलीवुड की अश्लील अभिनेत्रियों को सन्नी से सबक लेना चाहिए।
मालूम हो कि पाठकों की यह प्रतिक्रिया उस खबर पर आयी है जिसमें बनारस की महिला जागृति शिविर ने कहा था कि सन्नी लियोन की वजह से भारतीय संस्कृति चौपट हो रही है इसलिए उनके काम पर प्रतिबंध लगा देना चाहिए।
गौरतलब है कि सन्नी लियोन इन दिनों एकता कपूर की फिल्म रागिनीएमएमएस 2 में बिजी है उसके बाद वो देवांग ढोलकिया कि एक्शन मूवी टीना एंड लोलो में दिखायी पड़ेंगी।यहां आपको यह भी बताते चले कि मशहूर निर्माता-निर्देशक देवांग ढोलकिया का ने कहा है कि सन्नी लियोन को लोग भले ही एक वयस्क कलाकार कहते हों लेकिन वो एक खूबसूरत और संपूर्ण अभिनेत्री हैं।
वो अप्रैल में सन्नी के साथ एक एक्शन फिल्म करने जा रहे हैं। फिल्म का नाम है 'टीना और लोलो। ढोलकिया ने दावा किया है कि इस फिल्म के बाद लोग सन्नी को अच्छी अभिनेत्री कहने लगेंगे। वो केवल बदन दिखाऊ अभिनेत्री नहीं बल्कि एक सुंदर अदाकारा हैं। मुझे पूरा यकीन है कि मेरी फिल्म 'टीना और लोलो उनकी इमेज को बदलने में जरूर कामयाब होगी।


Click it and Unblock the Notifications












