सन्नी को लेकर एकता बना रही हैं महाडर्टी पिक्चर
सन्नी लियोन इन दिनों एकता कपूर की फिल्म रागिनी एमएमएस2 को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म के लिए बेहद उत्सुक सन्नी ने कहा है कि वो इस फिल्म में किसी डबिंग का सहारा नहीं लेंगी। वो खुद फिल्म में अपनी आवाज देंगी इसलिेए वो काफी प्रैक्टिस भी कर रही है लेकिन जहां सन्नी इतनी बड़ी-बड़ी बातें कर रही हैं वहीं कुछ लोगों ने सन्नी और एकता के गठजोड़ की बेहद बुराई की है।
लखनऊ की रचना अग्रवाल ने ट्विटर पर लिखा है कि सन्नी और एकता का संगम यानी 'एक तो करेला ऊपर से नीम चढ़ा वाला' हो गया है। जब एकता कपूर विद्या बालन जैसी सभ्य अभिनेत्री को द डर्टी पिक्चर में बेहद ही डर्टी बना सकती हैं तो फिर सन्नी तो खुद ही पोर्न स्टार है, अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म रागिनी एमएमएस 2 कैसी होगी? विद्या ने तो फिर भी संयम बरता था लेकिन सन्नी लियोन तो अश्लीलता की हर सीमा पार कर जायेंगी। एकता और सन्नी के काम पर तो तत्काल ही रोक लगा देनी चाहिए।
आपको बता दें कि फिल्म रागिनी MMS 2 अगले साल रिलीज होगी। जिसमें अभिनेता राज कुमार यादव और अभिनेत्री केनाज मोतीवाला ने काम किया था। सन्नी और एकता कपूर इंटरनेट के जरिये ही संपर्क में आये थे। बिग बॉस में सन्नी का काम एकता को काफी पसंद आया था इसलिए ही उन्होंने सन्नी को फिल्म के लिए एप्रोच किया था। और सन्नी ने हां कर दी थी।

Click it and Unblock the Notifications












