Pictures: उफ्फ... सन्नी के नखरे बाप रे बाप...
वयस्कों की तारीका सन्नी लियोन के नखरे इन दिनों काफी बढ़ गये हैं। मैडम ने एक फ्लॉप फिल्म जिस्म 2 में कदम रखा है लेकिन उनके नखरे सातवें आसमान पर हैं। खबर है कि पोर्न स्टार को नये साल में कई पांच सितारा होटलों में डांस करने का ऑफर था लेकिन मैडम ने सबसे इतनी ज्यादा पैसे की डिमांड कर ली जिसकी वजह से आयोजक कर्ताओं ने उनसे कन्नी काट ली।
अभी पिछले दिनों भी उनसे जुड़ी खबरे आयीं थीं कि उन्होंने डायरेक्टर अनिल शर्मा की फिल्म में आयटम करने से इंकार कर दिया है वजह है कि ज्यादा पैसा यानी 50 लाख मांग रही थीं जिसे अनिल शर्मा ने तत्काल प्रभाव से मना कर दिया। यही नहीं उन्होंने उनको भी उस समय टका जवाब दे दिया जिनकी वजह से वो बॉलीवुड में कदम रखा है, जी हां महेश भट्ट को। मिस्टर भट्ट सन्नी लियोन को लेकर जिस्म 3 बनाने जा रहे थे लेकिन सन्नी ने उनको भी पैसे को लेकर मना कर दिया है।
फिलहाल मैडम सन्नी इन दिनों एकता कपूर की फिल्म रागिनी MMS पार्ट 2 में काम कर रही हैंऔर खबर है कि उनके पास तीन-तीन करोड़ की फिल्में भी है जिसकी वजह से उनका दिमाग सातवें आसमान पर है। वैसे सन्नी को शायद पता नहीं है कि मायनगरी मुंबई में एक पल में ही लोग अर्श पर चढ़ते हैं तो एक पल में ही फर्श पर भी आ जाते हैं।
आईये सन्नी के बारे में आपको तस्वीरों के जरिये दिखाते हैं कुछ दिलचस्प बातें..


Click it and Unblock the Notifications











