CAST ALERT: एक ही फिल्म में अक्षय कुमार और सनी लियोन!
[बॉलीवुड समाचार] सनी लियोन का सपना जल्द ही पूरा होने वाला है क्योंकि आखिरकार वो किसी बॉलीवुड सुपरस्टार के साथ काम करने जा रही हैं। और ये सुपरस्टार हैं अक्षय कुमार। जी हां, हाल ही में सनी लियोन गोवा में स्पिल्ट्ज़विला की शूटिंग कर रही थीं और उन्हें अक्षय कुमार स्टारर सिंह इज़ ब्लिंग के एक किरदार के लिए बुलाया गया।
दरअसल, सिंह इज़ ब्लिंग की टीम भी गोवा में शूट कर रही थी और जब उन्हें पता चला कि सनी लियोन भी यहीं शूट कर रही थीं तो उन्होंने फिल्म में तुरंत एक कैमियो डालने की सोची। हालांकि सनी के एमटीवी शो का शेड्यूल काफी टाईट था लेकिन फिर भी उन्होंने फिल्म की शूटिंग की परमिशन ली।
[सनी लियोन Vs कैटरीना कैफ...सब कुछ कॉमन]
अब सनी लियोन अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करने का मौका कैसे छोड़ सकती थीं। तो उन्होंने इस कैमियो के लिए झट हां कर दी और खिलाड़ी कुमार के साथ शूट भी कर लिया।
[PHOTOS: सनी लियोन की एडल्ट इंडस्ट्री में चौंकाने वाली वापसी]
खैर, ये तो बस शुरूआत है। उम्मीद है कि सनी लियोन के सपने बाकियों की तरह ही जल्द पूरे हों। और ये तो बस शुरुआत है। हमारी तरफ से उन्हें All the Best!
[PHOTOS: ये तस्वीरें साफ कर देंगी कि सनी लियोन के साथ बॉलीवुड ने क्या किया!]


Click it and Unblock the Notifications


