सन्नी के 'पिंक लिप्स' ने बनाया 'हेट स्टोरी 2' को और भी स्पाइसी

विक्रम भट्ट की आने वाली सीक्वेल फिल्म 'हेट स्टोरी 2' वैसे ही एक एडल्ट फिल्म है जिसमें अब बोल्डनेस का हाईडोज लगाया जा रहा है। खबर आ रही है कि इस बोल्ड फिल्म में अब आपकी एडल्ट स्टार सन्नी लियोन भी ग्लैमर का तड़का लगाने जा रही हैं।

सन्नी लियोन फिल्म में एक हॉट आयटम नंबर करती नजर आयेंगी जिसके बोल हैं 'पिंक लिप्स'। आप गाने के बोल सुनकर अंदाजा लगा सकते हैं कि गाना कितना हॉट होने वाला है।

वैसे भी फिल्म 'हेट स्टोरी' के गीत 'आज फिर तुमपे प्यार आया है' में सुरवीन चावला और जय भानूशाली के प्रेम दृश्यों ने पहले ही वेबसाइटों पर आग लगा दी है। उस पर फिल्म में सन्नी का 'पिंक लिप्स' आइटम गीत सोने पे सुहागा साबित होगा। गाने को मीत ब्रदर्स ने गाया है। टी-सीरीज द्वारा निर्मित और विशाल पांडया निर्देशित 'हेट स्टोरी 2' 18 जुलाई को रिलीज होनी है।

मालूम हो कि फिल्म के ट्रेलर को जबरदस्त रिस्पांस मिला है। इस फिल्म के जरिये अपनी फिल्मी पारी शुरू करने वाले अभिनेता जय भानूशाली ने पहले ही कहा है कि मैं फिल्म के बोल्ड सींस को लेकर बहुत सहज नहीं था।

मैं उन्हें लेकर इतना आश्वस्त नहीं था, लेकिन वो सुरवीन (सह-अभिनेत्री) के साथ से हम अच्छा काम कर पाए। यह कितना अच्छा है, यह तो सिर्फ दर्शक बता सकते हैं। 'हेट स्टोरी 2' वर्ष 2012 की फिल्म 'हेट स्टोरी' का सीक्वल है, जिसमें मुख्य भूमिका में पाउली डाम थीं। इसमें सुशांत सिंह भी हैं।

<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/1JY8rA7fVnU?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X