'50 जवां मर्दों के बीच फंसी हसीन सन्नी लियोन'

बॉलीवुड में जबसे कनाडाई मूल की अभिनेत्री सन्नी लियोन ने कदम रखा है तब से ही उनके काम कम लेकिन चर्चे ज्यादा है। इंटरनेट पर सबसे ज्यादा खोजी जाने वाली यह बाला इन दिनों अपने एक आयटम डांस को लेकर चर्चित है। वो संजय गुप्ता की फिल्म शूट आउट एट वाडला में एक दोअर्थी आयटम नंबर करने जा रही है जिसमें उनके साथ एक -दो नहीं बल्कि पूरे 50 मर्द होने वाले हैं।

सेक्सी सन्नी का यह गाना काफी हॉट होने वाला है जिसे अहमद खान कोरियोग्राफ करने वाले हैं। गाने के बोल भी दो अर्थी हैं। इस गाने में सन्नी देसी अंदाज में घाघरा-चोली पहने नजर आने वाली हैं। अहमद खान सन्नी के इस गाने को लेकर काफी उत्साहित हैं। उनका कहना है कि गाने का कांस्पेक्ट काफी बढ़िया है जिसके कारण उन्हें लगता है कि यह गाने हिट आयटम नंबरों में जरूर शूमार होगा।

मालूम हो कि सन्नी ने पहले आयटम सांग के लिए खुलेआम मना किया था लेकिन ना जाने संजय गुप्ता ने उन्हें क्या समझाया कि वो हॉट नंबर करने के लिए कामयाब हो गयी है। वैसे इस फिल्म में पहली बार प्रियंका चोपड़ा भी आयटम नंबर करने जा रही हैं। उनका गाना सुनिधि चौहान गायेंगी और अनु मलिक उनके गाने को संगीत देंगे।

उनका गाना बैकग्राउंड म्यूजिक होगा जिस पर प्रियंका केवल नृत्य करेंगी। दोनों हसीनाओं के हॉट आयटम नंबर की वजह से ही यह फिल्म अभी से ही चर्चित हो गयी है। शूट आउट एट वडाला में जॉन अब्राहम, अनिल कपूर, मनोज वाजपेयी और सोनू सूद की मुख्य भूमिकाएं हैं। फिल्म 01 मई को प्रदर्शित होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X