सनी लियोन पर भारी पड़ा कम कपड़ों का शूट!
[बॉलीवुड समाचार] कुछ पाने के लिए कुछ खोना तो पड़ता है। ऐसा ही कुछ हुआ है सनी लियोन के साथ। सनी हमेशा अपनी बोल्ड इमेज से खुश रही है और अगर स्क्रिप्ट उनसे कम कपड़े की डिमांड करे तो वो वैसा ही करती। लेकिन इस बार कम कपड़ों में शूट करना सनी लियोन पर भारी पड़ गया है।
सनी एक पहेली लीला की शूटिंग राजस्थान में कर रही थीं। जिसमें रेगिस्तानी इलाके के आसपास के गांव के सेट पर शूट किया जा रहा था। सीन में सनी लियोनी को झील से पानी लाते दिखाया जा रहा था। सनी ने यह शूट पूरा करने के लिए जैसे ही पानी में हाथ डाला उनके हाथ में खुजली शुरू हो गई। उनकी त्वचा पर एलर्जी बढ़ने लगी।
आनन-फानन में सेट पर मौजूद लोगों को तुरंत चिकित्सक को बुलाना पड़ गया। इसके बाद भी सनी की परेशानी कम नहीं हुई। लेकिन इसके बाद भी उन्होंने शूट में कोई खलल नहीं आने दिया और अपने सीन की शूटिंग पूरी की।
ALSO SEE: PHOTOS:एक पहेली लीला के हर सीन पर लगी है सनी लियोन की मुहर!
इससे पहले भी एक सीन के लिए सनी को कई लीटर गरम दूध से नहलाया गया था। सीन को इतनी बार शूट करना पड़ा कि सनी के पूरे शरीर पर लाल निशान पड़ गए थे। लेकिन 12 मिलियन लोगों के उनका ट्रेलर देखने के बाद सनी को भी लग गया होगा NO PAIN NO GAIN!
PICS: पति के साथ काम करने को बेकरार सनी ने कराया हॉट कपल शूट


Click it and Unblock the Notifications




