पॉर्न स्टार हैं सन्नी इसलिए नहीं जा सकतीं मंदिर!
ज्ञात हो कि पिछले हफ्ते ही अपनी अगली फिल्म रागिनी एमएमएस 2 की शूटिंग के शुरु होने से पहले वो मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर गयीं। सन्नी के साथ उनकी फिल्म की निर्माता एकता कपूर और फिल्म की पूरी कास्ट भी मंदिर में आरती के दौरान मौजूद थे। जिस वक्त सन्नी मंदिर गयीं उस वक्त वहां पर सिर्फ वीआईपी लोग ही थे आम आदमी नहीं। आरती के समय सन्नी ने सूट पहना था और साथ ही अपने माथे पर टीका भी लगा रखा था। सन्नी के मंदिर जाने की बात जब मीडिया में आई तो लोगों ने तरह तरह के कमेंट किये। कुछ ने कहा कि सन्नी एक पॉर्न स्टार हैं और इसलिए उन्हे मंदिर नहीं जाने देना चाहिए।
सन्नी लियोन को देखने के लिए भले ही लोग अपने परिवार वालों से छुपकर सिनेमाघरों में पहुंचे लेकिन दुनिया के सामने सन्नी लियोन का नाम लेना भी उन्हें पाप लगता है। कुछ समय पहले जब सन्नी मुंबई में घर तलाश रही थीं उस वक्त भी उनकी पॉ़र्न स्टार इमेज की वजह से उन्हें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा। लोगों ने उन्हें घर देने से इंकार कर दिया। कुछ ने कहा कि वो उस अपार्टमेंट में नहीं रहेंगे जहां सन्नी रहेंगी। लेकिन एकता कपूर का कहना है कि सन्नी को मंदिर में जाते रहना चाहिए और वो इसीतरह अपनी पॉर्न स्टार की इमेज से छुटकारा पा सकेंगी। सन्नी लियोन को भी एकता की इन बातों पर ध्यान देना चाहिए शायद उन्हें गणपति बप्पा ही इस पॉर्न स्टार की इमेज से छुटकारा दिला सकें।


Click it and Unblock the Notifications












