आई मी और मैं' में खुद से ही प्यार करेंगे जॉन
जॉन अब्राहम साल 2013 में एक बार फिर से खुद को लॉंच करने वाले हैं। इस साल जॉन की एक के बाद एक कई अच्छी और बड़े बैनर की फिल्में रिलीज होंगी। इन फिल्मों में से एक है कपिल शर्मा के निर्देशन में बनी ये फिल्म आई मैं और मैं। फिल्म में जॉन अब्राहम के साथ चित्रांगदा सिंह, प्राची देसाई और ज़रीना वाहेब ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म 1 मार्च को रिलीज होगी। चित्रांगदा सिंह और प्राची देसाई के साथ जॉन अब्राहम फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं।
फिल्म की कहानी जॉन के इर्द गिर्द घूमती है। सूत्र के अनुसार "जॉन के कैरेक्टर का नाम इशान सबरवाल है और ये किरदार सिर्फ अपने बारे में सोचता है। फिल्म में जॉन एक कूल, और सेल्फ ऑबसेस्ड लड़का है। वो हर चीज अपने हिसाब से करना चाहता है। उसे लगता है कि दुनिया में उससे बेहतर कोई नहीं है और वो इस दुनिया का किंग है। इशान के इस किरदार की वजह से फिल्म का नाम आई मैं और हम रखा गया।" फिल्म में जॉन की जिंदगी में फिर प्राची देसाई और चित्रांगदा सिंह की एंट्री होती है और इनके आने के बाद ही जॉन की जिंदगी बदलनी शुरु होती है।
हाल ही में जॉन अब्राहम फिल्म की दोनों एक्ट्रेसेस चित्रांगदा सिंह और प्राची देसाई के साथ आई मी और मैं के एक गाने की शूटिंग में व्यस्त थे। ये गाना श्रीदेवी की चालबाज फिल्म से है जिसके बोल हैं ना जाने कहां से आई है। इस गाने के राइट्स लेकर जॉन ने अपनी फिल्म में डाला है और इस गाने पर चित्रांगदा सिंह के साथ उन्होंने बहुत ही उत्साह भरा डांस परफॉर्म किया है। जॉन ने मीडिया से बात करते हुए कहा "हम चालबाज फिल्म के मशहूर गाने ना जाने कहां से आई है की शूटिंग कर रहे हैं। जिसपर ओरिजनली श्रीदेवी ने परफॉर्म किया था। मैं बहुत लकी हूं कि मुझे इश गाने के राइट्स मिले ये बहुत ही एक्साइंटिंग, सेक्सी और मजेदार गाना है जिसमें चित्रांगदा सिंह, प्राती और मैं हैं। ये हमारी आई मी और मैं के लिए है।


Click it and Unblock the Notifications












