बेटी को एडल्ट फिल्में करते नहीं देखना चाहतीं सन्नी
हालांकि बतौर एडल्ट फिल्म स्टार सन्नी लियोन को बॉलीवुड में काफी निगेटिव बातों को सहना पड़ा और साथ ही लोगों ने सन्नी लियोन को लेकर काफी विवाद भी खड़े किये लेकिन सन्नी लियोन ने कभी भी पीछे पलटकर इन बातों पर ध्यान नहीं दिया। सन्नी लियोन का कहना है कि वो लोगों के क्रिटिसिज्म को हमेशा ही पॉजिटिव रुप में ही लेती हैं। शायद इन्हीं क्रिटिसिज्म को सहने के बाद सन्नी लियोन का कहना है कि वो नहीं चाहतीं कि उनकी बेटी कभी एडल्ट फिल्मों में कभी एंट्री करे। सन्नी लियोन ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान ये पूछने पर कि अगर उनकी बेटी कभी एडल्ट फिल्मों में जाना चाहें तो उनका क्या रिएक्शन होगा।
इसपर सन्नी ने कहा कि मैं ये नहीं कहूंगी कि मुझे कोई फर्क नहीं पड़ेगा। हालांकि मैं कौन होती हूं उसे किसी चीज के लिए मना करने वाली उसे जो अच्छा लगेगा वो वही करेगी। लेकिन मैं उसे अच्छी एजुकेशन देना चाहती हूं उसके बाद उसे सही और गलत खुद समझना होगा। हा मुझे बुरा जरुर लगेगा अगर वो ऐसा कोई फैसला लेती है। अगर डेनियल को कभी ये पता चला तो उन्हें तो हार्ट अटैक ही हो जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications
