..................... Sunny Leone buys art for new Mumbai home | अपने घर को खुद सा हसीं बनाना चाहती हूं: सन्नी लियोन - Hindi Filmibeat

अपने घर को खुद सा हसीं बनाना चाहती हूं: सन्नी लियोन

सन्नी लियोन जिनका नाम लेते हुए आंखो के सामने शोख, सुंदर लेकिन हद से ज्यादा बिंदास और बोल्ड अभिनेत्री की शक्ल घूम जाती है। उनकी पूरी ख्वाहिश है कि वो बॉलीवुड में सफलता पूर्वक पैर जमा लें। जिसके लिए वो दिन-रात मेहनत कर रही हैं। हाल ही में लंबी मशक्कत करने के बाद उन्होंने मुंबई में एक आलीशान बंग्ला खरीद लिया है जिसे वो अपने हाथों से सजाने में लगी हुई हैं।

सन्नी लियोन का कहना है कि अपने घर को सुंदर बनाने के लिए उन्हें किसी इंटरियर डिजाइनर की जरूरत नहीं है। वो अपने आप ही अपने घर को अपने जैसा सुंदर बना लेंगी। उनके इस हसीन फैसले में उनके पति भी भरपूर साथ दे रहे हैं। खैर हम भी उम्मीद करते हैं कि सन्नी लियोन का घर उन्हीं के जैसा सुंदर बनकर तैयार हो जाये। खबर है कि सन्नी अपने घर के लिए काफी पेटिंग्स भी खरीदी हैं।

आपको बता दें कि सन्नी लियोन एकता कपूर के साथ काम कर रही हैं। वो बालाजी प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही फिल्म रागिनी MMS 2 में काम कर रही है जिसके बारे में सन्नी ने ट्विटर पर ही लोगों को जानकारी दी थी।

सुपरनैचुरल पॉवर लेकिन बिंदास एमएमएस के भयानक किस्से की दास्तां रागिनी MMS 2 की शूटिंग शुरू भी हो गयी है। जिसमें पूरी तरह से सन्नी लियोन की भागीदारी होगी। सन्नी फिल्म में एक्टिंग तो कर ही रही हैं साथ ही वो आवाज भी देंगी। सन्नी ने एकता कपूर की तारीफ करते हुए लिखा है कि मैंने उनकी बेहद तारीफ सुनी थी, मुझे उनसे मिलकर अच्छा लगा। मैं बेहद खुश हूं कि मै नामी-गिरामी प्रोडक्शन के साथ काम कर रही हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X