कैट-ऐश से ज्यादा चाहने वाले सन्नी के
पोर्न स्टार सन्नी लियोन का इंटरनेट पर जलवा बरकरार है। आपको जानकर हैरत होगी कि दिसंबर 2012 में बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस कैटरीना-ऐश्वर्या से भी ज्यादा लोगों ने सन्नी लियोन को सर्च किया है।
आज तक के आंकड़े की बात करें तो सन्नी लियोन को दिसंबर 2012 में 3.5 करोड़ बार सर्च किया गया तो वहीं कैटरीना कैफ को 1.6 करोड़ और ऐश्वर्या को 1.1 करोड़ लोगों ने सर्च किया। यही नही सन्नी लियोन के चाहने वाले सलमान खान से भी ज्यादा है। सलमान को मात्र 1 करोड़ लोगों ने खोजा।
आपको बता दें कि गूगल और याहू सर्च इंजन ने सन्नी लियोन को भारत की सर्चिंग लिस्ट में नंबर वन अभिेनेत्री बताया था। सन्नी लियोन ने भारत में बिग बॉस सीजन 4 से कदम रखा था।
शो में वो गेस्ट के रूप में शामिल हुई थीं। इसी शो के बाद सन्नी ने भट्ट कैंप में प्रवेश किया और पूजा भट्ट की फिल्म जिस्म 2 में काम किया। सबको उम्मीद थी कि अपने पहले पार्ट की तरह जिस्म 2 कोई बड़ा बॉक्स ऑफिस धमाका करेगी लेकिन अफसोस ऐसा कुछ भी हुआ नहीं, उल्टा फिल्म औंधे मुंह गिर गयी।तमाम बोल्ड प्रमोशन के बावजूद फिल्म फ्लॉप हो गयी लेकिन आश्चर्यजनक रूप से सन्नी लियोन की डिमांड बढ़ गयी जिसका ताजा उदाहरण एकता कपूर हैं जिन्होंने इंटरनेट के ही जरिये सन्नी को अपनी फिल्म रागिनी एमएमएस 2 के लिए साइन किया।


Click it and Unblock the Notifications
