इंटरनेट क्वीन लेकिन फ्लाप सन्नी लियोन

भले ही पूजा भट्ट निर्मित फिल्म जिस्म 2 बुरी तरह से पिट गयी हो लेकिन सन्नी लियोन की टीआरपी काफी बढ़ी हुई है। अपनी पोर्न इमेज के कारण काफी लोकप्रिय हुई भारतीय मूल की कनाडाई अभिनेत्री इन दिनों इंटरनेट पर सबसे ज्यादा लोकप्रिय हस्ती है। लोग सन्नी लोयन को काफी सर्च करते हैं। उनकी बातें, उनके शौक, उनकी पसंद ना पसंद जानने को बेकरार लोग सन्नी लियोन क तस्वीरें सबसे ज्यादा देखते हैं।

आपको बता दें कि साल 2012 की गूगल और याहू सर्च इंजन ने सन्नी लियोन को भारत की सर्चिंग लिस्ट में नंबर वन अभिेनेत्री बताया था। सन्नी लियोन ने भारत में बिग बॉस सीजन 4 से कदम रखा था।

शो में वो गेस्ट के रूप में शामिल हुई थीं। इसी शो के बाद सन्नी ने भट्ट कैंप में प्रवेश किया और पूजा भट्ट की फिल्म जिस्म 2 में काम किया। सबको उम्मीद थी कि अपने पहले पार्ट की तरह जिस्म 2 कोई बड़ा बॉक्सऑफिस धमाका करेगी लेकिन अफसोस ऐसा कुछ भी हुआ नहीं, उल्टा फिल्म औंधे मुंह गिर गयी।

तमाम बोल्ड प्रमोशन के बावजूद फिल्म फ्लॉप हो गयी लेकिन आश्चर्यजनक रूप से सन्नी लियोन की डिमांड बढ़ गयी जिसका ताजा उदाहरण एकता कपूर हैं जिन्होंने इंटरनेट के ही जरिये सन्नी को अपनी फिल्म रागिनी एमएमएस 2 के लिए साइन किया।

कहना गलत ना होगा कि इंटरनेट क्वीन सन्नी लियोन की लोकप्रियता ने ही एकता को मजबूर किया कि वो अपनी फिल्म के लिए सन्नी को एप्रोच करे। आपको बता दें कि यह फिल्म अप्रैल में रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X