Oooo..तो सनी लियोन किम किर्दाशियां को दे रही हैं ये सलाह
किम कर्दाशियां बिग बॉस का हिस्सा बनने जा रहीं हैं, इस खबर ने भारत में लोगों को काफी आकर्षित किया है। लेकिन सिर्फ दर्शक नहीं, बल्कि बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोन भी किम के आने पर खुशी जता रही हैं। यहां तक की सनी ने किम को बिग बॉस से जुड़ी कुछ सलाह भी दी है।
सनी लियोनी ने भारत में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 'बिग बॉस' के घर से की थी। तब शायद उन्हें भी यह अंदाजा नहीं रहा होगा कि एक दिन वह इस मुकाम पर होंगी। 'बिग बॉस' में आने से पहले सनी पॉर्न इंडस्ट्री में काम कर रही थी। लेकिन 'बिग बॉस' के सेट पर ही सनी ने 'जिस्म 2' फिल्म साइन की थी।
वहीं, सनी के बाद अब इस सीजन में वर्ल्ड फेम किम करदाशियां 'बिग बॉस' में हिस्सा लेने के लिए भारत आने वाली हैं। qz.com के लिए लिखे गये एक आर्टिकल में सनी ने बिग बॉस में बिताये अपने अनुभव को भी शेयर किया है। सनी के मुताबिक 'किम करदाशियां अमेरिका में मेगास्टार हैं। वह वहां पर ब्रांड के तौर पर जानी जाती हैं। आप उनको पसंद करें या न करें लेकिन दुनिया का हर अकेला इंसान उनको पसंद करता है। यह उनके स्टाइल और फैशन का ही जलवा है।'
सनी ने किम को सलाह देते हुए आगे लिखा है कि 'बिग बॉस' का घर शॉक देने वाला साबित हो सकता है। वहां पर कोई किसी के लिए कुछ नहीं करता। अपना काम खुद करना पड़ सकता है। घर में न तो कोई आपको लिए खाना बनायेगा और ना ही कोई आपके कपड़े साफ करेगा। इसलिए इन सब परेशानियों से जूझने के लिए तैयार रहे।
सनी ने कहा है कि, अगर किम भारतीय पकवान, लैंग्वेज और लोगों को मैनेज कर लेंगी तो वह सभी का दिल जीत सकती हैं। और इसमें कोई शक नहीं कि जब किम आएंगी तो टीआरपी सारे रिकॉर्ड तोड़ देगा।


Click it and Unblock the Notifications












