..................... Sunny Deol and Salman khan's films are releasing on Eid, सनी का ढ़ाई किलो का हाथ या सलमान की दबंगई - Hindi Filmibeat

सनी का ढ़ाई किलो का हाथ या सलमान की दबंगई

पिछले कुछ सालों से लगातार ईद का त्यौहार सलमान खान के नाम ही रहा है। हर साल ईद के मुबारक मौके पर सलमान खान की कोई नयी फिल्म रिलीज होती है और वो रिकॉर्ड तोड़ कमाई करती है। ईद के बाद के कुछ हफ्तों तक भी सलमान खान ही बॉक्स ऑफिस पर छाए रहते हैं। लेकिन इस बार सलमान खान को टक्कर देने के लिए सन्नी पाजी भी मैदान में उतर रहे हैं। सलमान खान की फिल्म 'किक' के साथ इस ईद सनी देओल की फिल्म 'सिंह साहेब दि ग्रेट' भी ईद के मौके पर रिलीज हो रही है। सनी की ये फिल्म कई सालों से अटकी पड़ी थी और आखिरकार जब फिल्म को कोई खरीदने वाली मिला तो उन्होंने फिल्म को किसी बड़े त्यौहार पर रिलीज करने की सोची ताकि फिल्म की अच्छी कमाई हो सके।

वैसे तो पिछले चार सालों से लगातार सलमान खान ईद के मौके पर अपनी फिल्मों को रिलीज करके खुद को ईद का सुपरस्टार बना रखा है। लेकिन इस बार सनी देओल भी खुद को सलमान खान के सामने चुनौती के तौर पर रखने की तैयारी में हैं। अभी तक देखा गया है कि जब भी किसी त्यौहार पर दो फिल्में एक साथ रिलीज की गयीं हैं तो उनमें से एक तो हिट हुई लेकिन दूसरी को भारी नुकसान हुआ। लेकिन पिछले साल जब शाहरुख खान की फिल्म जब तक है जान और अजय देवगन की फिल्म सन ऑफ सरदार एक साथ दीवाली पर रिलीज हुईं तो दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस किया।

सनी देओल का भी कहना है कि आजकल बहुत सारे सिनेमाहॉल, मल्टीप्लेक्स खुल गये हैं तो ऐसे में अगर दो फिल्में एक साथ लगें तो भी दोनों को फायदा होता है। लेकिन असल बात तो ये है कि ऐसे में दोनों फिल्मों के लिए सिनेमाहॉलों की संख्या बट जाती है किसी को कम तो किसी को ज्यादा सिनेमाहॉल मिलते हैं। अब देखना है सिंह साहेब दि ग्रेट के ढ़ाई किलो के हाथ का वजन बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा तेज पड़ता है या फिर सलमान खान की किक ज्यादा कमाई करती है। वैसे तो लोगों के लिए ईद सलमान की फिल्म के बिना अधूरी है लेकिन इस साल तो उनके पास दो ऑप्शन हैं देखिये किसे ईद के मौके पर बॉक्स ऑफिस की तरफ से ईदी मिलती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X