..................... Salman khan and Sunny Deol films to release on this Eid, सलमान के सामने सनी - Hindi Filmibeat

इस ईद सलमान के सामने सनी!

सन्नी देओल और सलमान खान पहली बार एक दूसरे के आमने-सामने होंगे इस ईद। देखना ये है कि सनी का ढ़ाई किलो का हाथ बॉक्स ऑफिस पर भारी पड़ता है या बॉलीवुड के टाइगर सलमान खान की दहाड़। खबर ये है कि सन्नी देओल की सालों से अटकी पड़ी फिल्म सिंह साहेब दि ग्रेट और सलमान खान की किक ये दोनों फिल्में एक साथ इस साल ईद के मौके पर रिलीज होंगी। एक तरफ पिछले चार साल से हिट फिल्मे दे रहे सलमान खान होंगे तो दूसरी तरफ बॉलीवुड में अपने ढ़ाई किलो के हाथ से फेमस सन्नी देओल। हालांकि दोनों एक्टरों के बीच किसी तरह का कोई मुकाबला नहीं है लेकिन अक्सर देखा जाता है कि जब भी दो एक्टरो की फिल्में एक साथ रिलीज होती हैं तो नुकसान तो दोनों का होता है लेकिन फायदा किसी एक का।

सलमान खान की फिल्म किक का निर्देशन साजिद नाडियावाला कर रहे हैं। फिल्म में सलमान खान, दीपिका पादुकोण मुख्य किरदार में हैं और रणदीप हु्ड्डा फिल्म में एक मेहमान कलाकार की भूमिका निभा रहे हैं। हर साल ईद के मौके पर सलमान खान अपनी फिल्म रिलीज करते हैं और उनकी फिल्म सुपरहिट भी होती है। लेकिन इस साल सलमान खान के साथ ही सनी देओल भी अपनी किस्मत आजमाने के लिए आगे आए हैं। सनी देओल की फिल्म सिंह साहेब दि ग्रेट भी इस साल ईद के मौके पर रिलीज होगी। सनी देओल का कहना है कि त्यौहार के मौके पर फिल्म को रिलीज करने से फिल्म के चलने की अच्छी संभावनाएं होती हैं।

हर साल ईद के मौके पर सलमान को उनके फैन्स की तरफ से ढ़ेर सारी ईदी मिलती है लेकिन इस साल सनी देओल उनकी ईदी में हिस्सा मांगन पहुचे हैं। सनी देओल और सलमान खान की फिल्में पहली बार एक साथ रिलीज होंगी। लेकिन सोचने वाली बात ये है कि क्या सलमान खान के इतने सालों के हिट रिकॉर्ड को सनी देओल टक्कर दे पाएंगे? क्या ईद के मौके पर सलमान की फिल्म को सनी देओल की फिल्म पीछे छोड़ पाएगी। फिल्हाल तो सनी देओल और सलमान खान की दोनों फिल्मों की रिलीज का फैन्स को ब्रेसब्री से इंतजार है देखना है कि सलमान खान की फिल्म को ज्यादा सिनेमाहॉल मिलते हैं या फिर सनी देओल की फिल्म को।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X