बॉलीवुड एक्टर Sunny Deol की फिल्म Gadar 2 अब 300 करोड़ क्लब में हुई शामिल, कलेक्शन देख उड़े होश

Sunny Deol

Sunny Deol film Gadar 2: इस वक्त हर तरफ हिंदी फिल्म गदर 2 (Gadar 2) का ही जादू छाया हुआ है, फिल्म दिन व दिन सभी रिकॉर्ड तोड़ कर आगे बढ़ रही हैं। सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म गदर 2 अब 300 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है। इस वक्त की ऐसी सफलता देख बॉलीवुड एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) काफी खुश हैं, और अपने फैंस का सोशल मीडिया के जारिए आभार व्यक्त कर रहे हैं।

सनी देओल की फिल्म गदर 2 का जलवा-

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के बेटे सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' ने पर्दे पर वाकई तूफान ला दिया है, जिस स्पीड से फिल्म कलेक्शन कर रही है ये कहना शायद गलत नहीं होगा कि फिल्म 500 करोड़ का आंकड़ा तक छू सकती है। हालांकि सनी देओल के फैंस के लिए गुड न्यूज ये है कि फिल्म ने 300 करोड़ के क्लब में एंट्री मार ली है। 8वें दिन का कलेक्शन जोड़कर फिल्म ने 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

फिल्म गदर 2 का शानदार कलेक्शन-

sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक 'गदर 2' ने 301 करोड़ 63 लाख का बिजनेस कर लिया है. फिल्म ने किस दिन कितना कमाया यहां जानें एक-एक दिन का कलेक्शन :

पहले दिन - 40.1 Cr
दूसरे दिन - 43.08 Cr
तीसरे दिन - 51.7 Cr
चौथे दिन - 38.7 Cr
पांचवे दिन - 55.4 Cr
छठे दिन - 32.37 Cr
सांतवे दिन - 23.28 Cr
आठवे दिन- 17 Cr के आसपास

तो इस तरह से हर दिन के कलेक्शन को जोड़कर देखा जाए गदर ने सिर्फ 7 दिन में यानी पहले हफ्ते ही हफ्ते में 294 करोड़ कमा लिए थे. वहीं रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म फ्राइडे (18 अगस्त) को 17 करोड़ का कलेक्शन कर सकती है। इस हिसाब से 'गदर 2' अब 300 करोड़ का आंकड़ा पार करते हुए 301 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर लेगी।

सनी देओल और अमीषा पटेल की जोड़ी हिट-

बड़े पर्दे पर गदर 2 में बॉलीवुड एक्टर सनी देओल और एक्ट्रेस अमीषा पटेल की जोड़ी को खूब पसंद किया जा रहा है, फैंस ने दिल खोलकर दोनों पर प्यार बरसाया है। 11 अगस्त को बड़े पर्दे पर रिलीज़ हुई अक्षय कुमार की ओएमजी 2और सनी देओल की गदर 2 पर्दे पर छाई हुई हैं, हालांकि बॉक्स ऑफिस के लिहाज़ से सनी पाजी की 'गदर 2' ने गदर मचा दिया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X