सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' के कलेक्शन को जब केआरके ने बताया झुठा, तो एक्टर के फैंस ने लगा दी क्लास

Sunny Deol: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल इस वक्त अपनी सुपरहिट फिल्म 'गदर 2' की सफलता का आनंद ले रहे हैं। फिल्म को दर्शकों का काफी प्यार मिल रहा है। सनी देओल और अमीषा पटेल की जोड़ी को फैंस पसंद कर रहे हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही हैं। इसी बीच फिल्म क्रिटिक और अभिनेता केआरके ने फिल्म के कलेक्शन को झूठा बता दिया है। केआरके की बात सुनकर सनी देओल के फैंस ने उनकी जमकर क्लास लगा दी है।
सनी देओल की फिल्म गदर 2-
सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'गदर 2' रिलीज हुई है और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। जहां एक तरफ लोग 'गदर 2' की तारीफ करते नहीं थक रहे तो वहीं दूसरी तरफ केआरके ने इसके मेकर्स पर फेक कलेक्शन जारी करने का आरोप लगा दिया है।
बैसे मीडिया रिपोर्ट की मानें तो, सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' को दर्शकों का बहुत प्यार और साथ मिल रहा है। फिल्म ने 6 दिनों में 250 करोड़ के क्लब में जगह बना ली है। कहा जा रहा है कि फिल्म इस वीकेंड पर 300 क्लब में शामिल हो जाएगी। फिलहाल इस फिल्म से फैंस को अभी और उम्मीदे हैं।
गदर 2 को लेकर केआरके का ट्वीट-
फिल्म को लेकर केआरके ने ट्विटर पर लिखा- 'गदर 2 के मेकर्स को टिकट खरीदने की जरूरत क्यों पड़ रही है अगर वे बेशर्मी से हर रोज 5से 6 करोड़ का कलेक्शन बढ़ा सकते हैं... और मैं सेबी इंडिया से पूछना चाहता हूं कि अगर कोई कंपनी जी स्टूडियो शेयर की कीमत बढ़ाने के लिए नकली कलेक्शन देता है तो यह भ्रष्टाचार कैसे नहीं है? सेबी कोकार्रवाई करनी चाहिए।'
केआरके के ट्वीट के बाद मचा बवाल-
जैसे ही सनी देओल की फिल्म को लेकर ने ट्वीट किया तो सोशल मीडिया पर हंगामा शुरु हो गया। केआरके का यह ट्वीट ऐसा लग रहा है जैसे उनपर ही उल्टा पड़ गया है, उनके इस ट्वीट पर सनी देओल के फैंस जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा- 'गजब पागल आदमी हो, रोज जलील होने आ जाते हो'। दूसरे ने लिखा,- गदर ने तुम्हें तुम्हारी जगह दिखा दी। तुम क्या हो वो बता दिया पर बात तुम जैसे मूर्खों को कहां समझ आती है। वहीं एक दूसरे फैन ने लिखा- 'यह सही कलेक्शन है, डियर केआरके, आप गदर 2 की सच्ची कमयाबी को हजम नहीं कर पा रहे हैं... यह जरूर पठान से आगे निकल जाएगी।'


Click it and Unblock the Notifications












