सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' ने रच दिया इतिहास, 15 अगस्त के दिन कमाई के मामले में तोड़े सारे रिकॉर्ड

Sunny Deol film Gadar 2: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल इस वक्त अपनी बहुचर्चित और सुपरहिट फिल्म गदर 2 को लेकर हर तरफ चर्चा में हैं। फिल्म दिन व दिन अच्छी कमाई करके रिकॉर्ड तोड़ रही है। इसी बीच 15 अगस्त के दिन अमीषा पटेल स्टारर फिल्म ने एक इतिहास रच दिया और हिंदी सिनेमा में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई।
सनी देओल स्टाटार फिल्म गदर2-
सनी देओल, अमीषा पटेल, उत्कर्ष शर्मा, सिमरत कौर और मनीष वाधवा स्टारर फिल्म 'गदर 2' ने 15 अगस्त के दिन हिंदी सिनेमा के इतिहास का एक नया रिकॉर्ड लिख डाला है। फिल्म ने रिलीज के पांचवें दिन मतलब 15 अगस्त के राष्ट्रीय पर्व के दिन किसी भी हिंदी फिल्म ने सिनेमा के इतिहास में देश में आज तक इतनी कमाई नहीं की है।
मंगलवार का दिन फिल्म 'गदर 2' के लिए ऐतिहासिक दिन रहा। सोमवार की रात फिल्म की सफलता का जश्न मनाने वाले सितारों के लिए अगला दिन एक और जश्न का सबब बन गया। फिल्म ने शुरुआती रुझानों के मुताबिक बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के पांचवें दिन 15 अगस्त को धमाकेदार 55 करोड़ रुपये की कमाई की है।
इस कमाई के साथ ही फिल्म 'गदर 2' का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल कलेक्शन अब करीब 228.58 करोड़ रुपये हो गया है। अगर सिर्फ 15 अगस्त को रिलीज हिंदी फिल्मों की बात करें तो 'गदर 2' की 15 अगस्त को हुई कमाई के तो कोई फिल्म ओपनिंग डे पर भी आसपास नहीं पहुंची।
गदर 2 के अलावा 15 अगस्त की फिल्में-
गदर 2 से पहले भी 15 अगस्त पर फिल्में आई हैं। सनी देओल के पिता धर्मेंद्र की फिल्म 'शोले' 15 अगस्त 1975 को रिलीज हुई थी। तब फिल्म की हालत ये थी कि इसे तमाम लोग हिट मानने को ही तैयार नहीं थे। फिल्म 'शोले' ने कमाई की रफ्तार दूसरे हफ्ते से पकड़ी और इसके बाद ये एक ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई।
हाल के दिनों में 15 अगस्त को रिलीज होने वाली सबसे बड़ी फिल्म रही है, सलमान खान कैटरीना कैफ स्टारर 'एक था टाइगर'। 15 अगस्त 2012 को रिलीज हुई इस फिल्म की पहले दिन की कमाई 32.93 करोड़ रुपये रही थी। इसके बाद बारी आती है अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'मिशन मंगल' की जिसने 2019 में रिलीज के पहले दिन 29.13 करोड़ रुपये की कमाई पहले दिन की थी।


Click it and Unblock the Notifications












