दूसरे इतवार के कलेक्शन में भी Sunny Deol की फिल्म Gadar 2 ने बनाया रिकॉर्ड, दर्शकों ने जमकर लुटाया प्यार

Sunny Deol film Gadar 2: बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ने वाली सनी देओल (Sunny Deol) और अमीषा पटेल की फिल्म गदर 2 (Gadar 2) की रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। निर्देशक अनिल शर्मा की फिल्म 'गदर 2' ने अपनी रिलीज के दूसरे इतवार को वह कर दिखाया है जो देश के सिनेमा इतिहास में हिंदी में रिलीज हुई कोई फिल्म अब तक न कर सकी। फिल्म का कलेक्शन देख हर किसी के होश उड़ गए।
सनी देओल की फिल्म गदर 2 का कलेक्शन-
सनी देओल और अमीषा पटेल की सुपरहिट फिल्म ने रिलीज के 10वें दिन दूसरे शुक्रवार के मुकाबले 100 फीसदी से ज्यादा की छलांग लगाई है और अब ये तय हो गया है कि फिल्म 'गदर 2' का कारवां जल्दी रुकने वाला नहीं है।
हिंदी में रिलीज किसी फिल्म का दूसरे रविवार के दिन सबसे ज्यादा कलेक्शन अभी तक फिल्म 'बाहुबली 2' का रहा है जिसने इस दिन 34.50 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म 'गदर 2' के रविवार देर शाम तक के कलेक्शन के जो शुरुआत रुझान सामने आ रहे हैं, उसके मुताबिक ये फिल्म रिलीज के 10वें दिन करीब 40 करोड़ रुपये कमाती दिख रही है, ये कलेक्शन फिल्म के दूसरे शुक्रवार को हुए कलेक्शन 20.50 करोड़ रुपये से करीब 100 फीसदी ज्यादा है।
फिल्म का ऐसा शानदार कलेक्शन देखकर हर कोई खुश हैं। फिल्म की टीम का उत्साह कम होने का नाम नहीं ले रहा है जाहिर है कि फिल्म जिस तरह से काम कर रही हैं वह एक गर्व की बात है। अब ऐसा कहा जा रहा है कि, फिल्म 'गदर 2' दूसरे रविवार की कमाई मिलाकर अब तक करीब 376 करोड़ रुपये कमा चुकी है।
तो सनी देओल फिल्म गदर 2 का कलेक्शन दूसरे हफ्ते में ही 400 करोड़ रुपये पार हो जाने की पूरी उम्मीद दिख रही है और फिल्म का कलेक्शन इसी रफ्तार से बढ़ता रहा तो ये फिल्म 'पठान' के कलेक्शन को भी पीछे छोड़ सकती है। खैर फिलहाल तो हर तरफ गदर का ही जलवा दिख रहा है।
अमीषा पटेल और सनी देओल की फिल्म गदर 2-
बॉलीवुड के फेमस एक्टर सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म सुपरहिट फिल्म गदर का ही सीक्वल गदर 2 है। फिल्म का पहला पार्ट भी काफी हिट रहा था और दूसरा पार्ट भी सारे रिकॉर्ड तोड़ रहा है। फिल्म को दर्शकों का काफी प्यार मिल रहा है। सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' ने पर्दे पर वाकई बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया है।


Click it and Unblock the Notifications
