सनी देओल ने छोटे बेटे राजवीर के बॉलीवुड डेब्यू की घोषणा करते हुए उठाया ये बड़ा कदम

By Filmibeat Desk

करण देओल के बाद अब सनी देओल के छोटे बेटे राजवीर देओल भी बॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयार हैं। सूरज बड़जात्या के बेटे अवनीश बड़जात्या की फिल्म से राजवीर बॉलीवुड में कदम रखेंगे। सनी देओल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर राजवीर को इंट्रोड्यूस किया, लेकिन किसी विवाद से दूर रहने के लिए अभिनेता ने अपना कमेंट बॉक्स बंद रखा है।

सनी देओल ने ट्विट किया- "मेरा बेटा राजवीर बतौर एक्टर अपनी यात्रा शुरू कर रहा है। राजश्री प्रोडक्शंस ने राजवीर देओल और अविनाश बड़जात्या के साथ एक आधुनिक लव स्टोरी का एलान किया है। एक ख़ूबसूरत यात्रा शुरू होने वाली है।"

Rajveer Deol

राजवीर एक फिल्म परिवार से आते हैं, लिहाजा जाहिर है उनके डेब्यू को लेकर नेपोटिज्म की चर्चा एक बार फिर जोर पकड़ चुकी है। जिसका नतीजा है कि सनी देओल ने कमेंट बॉक्स ही बंद कर दिया है। इससे पहले करण जौहर ने भी यही कदम उठाया था, उन्होंने शनाया कपूर के डेब्यू की घोषणा करते हुए कमेंट बॉक्स लॉक कर दिया था।

शाहरुख खान और जॉन अब्राहम के बीच जबरदस्त एक्शन सीन्स, 2 अप्रैल से शुरु होगी शूटिंग, दीपिका का इंतजार

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X