शाहरुख खान और जॉन अब्राहम के बीच जबरदस्त एक्शन सीन्स, 2 अप्रैल से शुरु होगी शूटिंग, दीपिका का इंतजार
शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म 'पठान' की शूटिंग तेजी से आगे बढ़ रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो 2 अप्रैल से शाहरुख और जॉन फिल्म की शूटिंग साथ शुरु करने वाले हैं। जबकि दीपिका पादुकोण अपने दृश्यों की शूटिंग इसी महीने के अंत से शुरु करेंगी। फिल्म के निर्देशक हैं सिद्धार्थ आनंद, जबकि प्रोड्यूस कर रहे हैं यशराज फिल्म्स।
इस शेड्यूल में शाहरुख, जॉन और दीपिका मुख्य तौर पर एक्शन सीन्स की शूटिंग करने वाले हैं, जो कि लगभग दो महीने तक लगातार चलने वाली है। फिलहाल इसकी शूटिंग यशराज स्टूडियो में ही की जा रही है।

दीपिका पादुकोण के 5 अप्रैल से शूटिंग में शामिल होने की उम्मीद है। 'पठान' की शूटिंग जून के अंत तक चलेगी। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म 2022 के शुरुआत तक रिलीज हो सकती है।
साल 2018 में आई फिल्म 'जीरो' के बाद शाहरुख खान सीधे 'पठान' के साथ फैंस के सामने आ रहे हैं। तीन सालों के इस लंबे गैप के साथ फैंस बेसब्री से इस फिल्म का इंतज़ार कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











