..................... Sunil Grover plays a negative role in Akshay Kumar starrer Gabbar is Back - Hindi Filmibeat

ALERT: 'गब्बर इज़ बैक' की विलेन है कॉमेडी नाइट्स की 'गुत्थी'!

[बॉ़लीवुड समाचार] यकीन नहीं हो रहा? अरे अपनी गुत्थी की ही बात हो रही है। सुनील ग्रोवर को नाम से जितने लोग जानते हैं उससे ज़्यादा लोग उन्हें गुत्थी के रूप में जानते हैं लेकिन हमारी गुत्थी अब सीधा गब्बर इज़ बैक में अक्षय कुमार से टक्कर लेने वाली है। सुनील ग्रोवर गब्बर इज़ बैक में विलेन का किरदार निभा रहे हैं।

सुनील ग्रोवर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा कि ये एक निगेटिव किरदार है और ये किरदार उनके लिए फिल्मों में नया रास्ता खोलेगा। वैसे भी लोग गुत्थी में इतने रम गए थे कि उन्हें सुनील ग्रोवर से मिलवाना ज़रा ज़रूरी हो गया था।

सुनील ग्रोवर ने ये भी माना कि काफी समय बाद एक आदमी का किरदार निभाकर उन्हें काफी अच्छा लगा। ये एक दम अलग अनुभव था। ऊपर से निगेटिव किरदार ने उन पर एक कलाकार के तौर पर काफी ज़िम्मेदारी डाली।
ALSO READ: कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में भी आएगा LEAP, ऐसे होंगे किरदार!

सुनील ग्रोवर फिल्म में एक पुलिस का किरदार निभा रहे हैं। और जैसा फिल्म का प्लॉट है, हमें ऐसा लगता है कि फिल्म में वो एक भ्रष्ट पुलिस ऑफिसर का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में अक्षय कुमार और श्रुति हासन मुख्य भूमिका में हैं और फिल्म 1 मई को रिलीज़ हो रही है।
ALSO SEE: अक्षय कुमार की 5 फिल्मों के ये पांच लुक होंगे SUPERHIT!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X