VIDEO: देखिए अक्षय कुमार और करीना ने कैसे शूट किया यह रोमांटिक गाना
[म्यूजिक] अक्षय कुमार की फिल्म 'गब्बर इज बैक' की कहानी भले ही भ्रष्टाचार के खिलाफ एक लड़ाई और एक्शन से भरपूर हो। लेकिन फिल्म के गाने काफी रोमांटिक हैं। खास कर अक्षय और करीना पर फिल्माया गाना ''तेरी मेरी कहानी''।

रिलीज होते ही यह गाना काफी पॉपुलर हो गया। लोगों ने गाने में अक्षय और करीना कपूर की जोड़ी को काफी पसंद किया। यह एक रोमांटिक गाना है, जिसे आवाज दी है अरिजित सिंह और पलक मुंचल ने। गाना तो आप पहले ही सुन चुके हैं, लेकिन हम यहां आपको दिखा रहे हैं इस रोमांटिक ट्रैक की मेकिंग।
''तेरी मेरी कहानी..'' रोमांटिक, रंगों से भरा और साथ मस्ती से भरपूर गाना है। और इसे शूट करने भी एक्टर्स एंड क्रू को इतनी ही मस्ती आई। जी हां, गाने में अक्षय- करीना की लाजवाब जोड़ी के पीछे देखिए कितने लोगों की मेहनत है, यह आप देंखे वीडियो में।
नीचे देंखे वीडियो-
<iframe width="650" height="417" src="https://www.youtube.com/embed/HwL2TSJmGTU" frameborder="0" allowfullscreen></iframe>


Click it and Unblock the Notifications














