अनुष्का शर्मा को सुनील गावस्कर ने दिया जवाब, विराट कोहली को लेकर हुआ था विवाद!
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की शुरुआत हुई है और इसके साथ ही इस सीजन में पहला विवाद सामने आया है। हम बात कर रहे हैं अनुष्का शर्मा और सुनील गावस्कर की जो कि सोशल मीडिया पर आमने सामने हैं और चर्चा में चल रहे हैं। हाल ही में सुनील गावस्कर को जवाब देते हुए अनुष्का शर्मा ने लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा था जो कि काफी ज्यादा खबरों में चल रहा है।
दरअसल अनुष्का शर्मा को लगा था कि सुनील गावस्कर ने विराट कोहली की परफॉर्मेंस का जिम्मेदार अनुष्का को माना है। किंग्स इलेवन पंजाब के साथ बैंलगोर के मैच के दौरान सुनील गावस्कर ने एक कमेंट कर दिया था। हालांकि अब अनुष्का शर्मा के लिए सुनील गावस्कर का बयान सामने आया है। 25 सितंबर को चेन्नई सुपरकिंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के मैच के दौरान कॉमेंट्री करते हुए सुनील गावस्कर ने कहा कि उनकी बात का गलत मतलब निकाला गया है।
एनसीबी दफ्तर पहुंची दीपिका पादुकोण, सामने आई तस्वीर, ड्रग्स मामले में होगी पूछताछ


Click it and Unblock the Notifications