एनसीबी दफ्तर पहुंची दीपिका पादुकोण, सामने आई तस्वीर, ड्रग्स मामले में होगी पूछताछ
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद जिस तरह से उनके केस में ड्रग एंगल निकलकर सामने आया है उसने कई सितारों की नींदें हराम कर दी हैं। गौरतलब है कि एक के बाद ऐसे नाम सामने आ रहे हैं जो कि किसी झटके से कम नहीं है और आज एनसीबी अभिनेत्री दीपिका पादुकोण से पूछताछ करने करेगी। बता दें कि दीपिका पादुकोण एनसीबी गेस्ट हाउस पहुंची हैं जहां पर उनसे कई तरह के सवाल जवाब होने हैं।
खबरों की मानें एक्ट्रेस करीब 9.48 बजे एनसीबी गेस्ट हाउस पहुंची थी और उनके साथ रणवीर सिंह नजर नहीं आए थे। गौरतलब है कि उन्होने इच्छा जाहिर की थी कि पूछताछ के समय वो दीपिका के साथ रहना चाहते हैं। दीपिका पादुकोण के अलावा इस मामले में रकुल प्रीत सिंह, सारा अली खान और श्रद्धा कपूर का नाम सामने आया था। दीपिका पादुकोण की मैनेजर करिश्मा को भी समन पहुंचा था और उनसे 25 सितंबर को पूछताछ की थी।
रकुल प्रीत सिंह ने कुबूली ड्रग्स चैट वाली बात, बोलीं 'रिया चक्रवर्ती का सामान मेरे पास था'


Click it and Unblock the Notifications