रकुल प्रीत सिंह ने कुबूली ड्रग्स चैट वाली बात, बोलीं 'रिया चक्रवर्ती का सामान मेरे पास था'
अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह से आज एनसीबी ने ड्रग्स चैट को लेकर पूछताछ की है और इस समय कुछ नईं बातें सामने आ रही हैं। जी न्यूज की एक खबर की मानें तो रकुल प्रीत सिंह ने कुछ बातें कुबूल की हैं जिनको जानकर आप चौंक जाएंगे। न्यूज चैनल के मुताबिक रकुल प्रीत सिंह ने माना है कि रिया चक्रवर्ती के साथ 2018 में उनकी चैट ड्रग्स को लेकर हुई थी और रिया ने अपना सामान यानि वीड मुझसे मागी थी।
उनका सामान मेरे पास पड़ा था। हालांकि रकुल प्रीत सिंह ने खुद ड्रग्स लेने वाली नहीं मानी हैं। उनका कहना था कि वो ड्रग्स नहीं लेती हैं। जैसे ही खबर सामने आई रकुल के फैंस के रिएक्शन सोशल मीडिया पर आ रहे हैं तो वहीं कुछ लोग उनको लगातार ट्रोल भी कर रहे हैं। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद लगातार ड्रग्स को लेकर कई लोगों के नाम सामने आ रहे हैं और एनसीबी ने दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर, सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह को समन भेजा था।
एस पी बालासुब्रमण्यम की मौत से शोक में फिल्म इंडस्ट्री, सलमान खान समेत सितारों ने दी श्रद्धांजलि


Click it and Unblock the Notifications











