सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी ने गर्लफ्रैंड तानिया को किया बर्थडे विश- देंखे दोनों की रोमांटिक तस्वीरें
सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी एक ओर जहां बॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयार हैं। वहीं, दूसरी ओर उनकी लव लाइफ भी खूब सुर्खियों में है। अहान ने इंस्टाग्राम पर अपनी गर्लफ्रैंड तानिया को को जन्मदिन विश किया है, साथ ही कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। बता दें, अहान और तान्या बचपन के दोस्त हैं और लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।
अहान ने तानिया के साथ अपनी कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "हैप्पी बर्थडे बेब." उनकी पोस्ट पर तानिया ने कॉमेंट बॉक्स में लिखा- I miss you.

अहान ने कभी अपने निजी लाइफ को छिपाकर रखने की कोशिश नहीं की। बता दें, तानिया श्रॉफ एक फैशन इन्फ्लुएंसर और डिजाइनर हैं जो कि मुंबई में काम कर रही हैं। अहान और तानिया ने एक ही स्कूल में पढ़ाई की है। अथिया शेट्टी के साथ भी तानिया की अच्छी दोस्ती है। अथिया ने भी जन्मदिन पर तानिया को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी और लिखा- हैप्पी बर्थडे टु माय बेस्ट गर्ल, आई लव यू..


Click it and Unblock the Notifications