..................... धर्मेंद्र ने सनी देओल के छोटे बेटे राजवीर देओल को लेकर की घोषणा | Dharmendra introduces Sunny Deol's son Rajveer Deol, he is all set to debut with Avnish Barjatya film - Hindi Filmibeat

धर्मेंद्र ने किया सनी देओल के छोटे बेटे राजवीर देओल के डेब्यू का ऐलान, अवनीश बड़जात्या की फिल्म में फाइनल

करण देओल के बाद अब सनी देओल के छोटे बेटे राजवीर देओल भी फिल्मों में डेब्यू करने को तैयार हैं। सूरज बड़जात्या के बेटे अवनीश बड़जात्या की फिल्म से राजवीर बॉलीवुड में कदम रखेंगे। यह एक लव स्टोरी होगी। धर्मेंद्र ने सोशल मीडिया पर अपने पोते का डेब्यू अनाउंस किया है, वहीं बॉबी देओल और करण देओल ने भी राजवीर के लिए खास पोस्ट किया है।

धर्मेंद्र ने लिखा- "अवनीश बड़जात्या की डेब्यू फिल्म के साथ अपने पोते राजवीर देओल को सिनेमा की दुनिया में स्वागत करता हूं। मैं आप सबसे गुजारिश करता हूं कि राजवीर और अवनीश पर भी वही प्यार और अपनापन बरसाएं जो आपने मुझे दिया है। Good Luck and God Bless.."

Rajveer Deol

वहीं, बॉबी देओल ने लिखा- "अपने ख्वाब को पूरा करने के सफर में.... एक लव स्टोरी के साथ राजश्री प्रोडक्शन गर्व के साथ राजवीर देओल और अवनीश बड़जात्या की जोड़ी का स्वागत करता है। एक खूबसूरत सफर के लिए शुभकामनाएं"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X