सन्नी देओल-राजपाल की लिस्ट में सुनील शेट्टी, धोखाधड़ी का आरोप
बॉलीवुड के एक्शन किंग कहे जाने वाले अभिनेता सुनील शेट्टी के बारे में एक अजीब बात सामने आयी है। उनके ऊपर धोखधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। सुनील शेट्टी के ऊपर उदयपुर के एक फिल्म निर्माता हेमेन्द्र सिंह ने आरोप लगाया है कि सुनील ने उनसे पिछले साल जून में उनकी 'फिल्म मुंबई किसकी' में काम करने का वादा किया जिसके लिए उन्होंने 70 लाख रूपये मांगे थे, जिसमें से 21 लाख रूपये वो ले चुके हैं।
अरज सुनो हमार.. 'हीरो' का लगा दो बेड़ा पार
लेकिन पैसे लेने के बाद सुनील शेट्टी ने उनसे संपर्क छोड़ दिया और ना ही उनसे बात कर रहे हैं। वो कई बार उन्हें फोन कर चुके हैं लेकिन वो ना तो उनका फोन उठाते हैं और ना ही उनके पैसे लौटा रहे हैं और तो और उन्होंने फिल्म में काम करने से मना भी कर दिया है जिसकी वजह से मजबूर होकर हेमेन्द्र सिंह ने सुनील शेट्टी के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
पुलिस ने कहा, अभिनेता के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 (धोखाधडी) और 406 (आपराधिक विश्वासघात) के तहत कल प्राथमिकी दर्ज की गयी है और सुनील के खिलाफ जांच शुरू कर दी गयी है।
इससे पहले अभिनेता सन्नी देओल और कॉमेडियन राजपाल यादव पर भी इस तरह के संगीन आरोप लगे थे। जहां सन्नी देओल ने बाद में बातचीत करके मामले को शांत कर दिया था वहीं कॉमेडियन राजपाल यादव को जेल की हवा खानी पड़ गयी थी ।


Click it and Unblock the Notifications
